फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bagvali Kautik kicks Off

भंडरगांव के पधान और थोकदारों ने बग्वाई कौतिक में जोश के साथ भेंटा ओड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bagvali Kautik kicks Off
बग्वाई कौतिक का शुभारंभ करते द्वाराहाट के विधायक मदन बिष्ट। संवाद - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बग्वालीपोखर के ऐतिहासिक बग्वाई कौतिक (बग्वाली मेला) का आगाज भंडरगांव के पधान और थोकदारों के ओड़ा भेंटने के साथ शुरू हुआ। शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि मेलों के माध्यम से क्षेत्र की परंपरा की पहचान होती है और युवाओं को प्राचीन परंपरा से रूबरू होने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि पौराणिक मेले में नई पीढ़ी के लोग नए प्रयोगों के साथ मेले को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं जिसके लिए क्षेत्र के युवा बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा कि मेलों से क्षेत्र की पहचान जुड़ी होती है। इस दौरान बर्ग्वा मेला समिति की स्मारिका बग्वाल का लोकार्पण किया गया। पहले दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्रीय कलाकारों व विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। दीक्षा मांटेसरी स्कूल, जीजीआईसी बग्वालीपोखर के बच्चों ने भी रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मां नंदा सुनंदा की टीम ने शानदार छोलिया नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेला परिसर में ही चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध करवाई गई थी। जिसमें वरिष्ठ फार्मासिस्ट गोविंद मेहता सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम उपस्थित रहे। मेला समिति के अध्यक्ष सुबेदार मेजर हरी सिंह भंडारी, सचिव प्रमोद जोशी, कोषाध्यक्ष विनोद अधिकारी, उपाध्यक्ष रमेश नेगी, सांस्कृतिक सचिव डॉ दीपक मेहता, संतोष बिष्ट, त्रिभुवन बिष्ट, जगत सिंह भण्डारी, जीवन अधिकारी, कुंदन सिंह, अजय नेगी, बलवीर भंडारी, अर्जुन बिष्ट, शिवदत्त पांडे, भानु जोशी, डीडी जोशी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, भूपाल भरडा मेला समिति के पूर्व अध्यक्ष हरीश भंडारी आदि लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ संतोष सिंह बिष्ट और डॉ. दीपक मेहता ने संयुक्त रूप से किया।
नगारे निशानों के साथ पहुंचे थे ग्रामीण
द्वाराहाट। बग्वाई कौतिक का आगाज भंडर गांव के पधान और थोकदार परिवारों के नेतृत्व में ओढ़ा भेंटने की परंपरा के साथ हुआ। सभी ने जोश और खरोस के साथ ओड़ा भेंटने की रस्म निभाई। नगारे निशानों के साथ ग्रामीणों ने ओड़ा भेंटने की रस्म अदा की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला ने भी लोगों को मेले की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विनोद आर्या व उनकी टीम, नेहरू युवा सांस्कृतिक कला समिति और मां नंदा सुनंदा सांस्कृतिक कला डाल, अल्मोड़ा द्वारा छोलिया नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संवाद

आज के कार्यक्रम
विहान ग्रुप अल्मोड़ा एवं स्थानीय विद्यालय टीमों एवं स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। राज्य पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल शाही तथा ब्रांज फैक्ट्री के एलएम पांडेय मुख्य अतिथि होंगे। ं

द्वाराहाट में बग्वाई कौतिक के दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ लेते स्थानी लोग। संवा?

द्वाराहाट में बग्वाई कौतिक के दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ लेते स्थानी लोग। संवा?- फोटो : RANIKHET

बग्वाई कौतिक में रंगारंग कार्यक्रम पेश करतीं बालिकाएं। संवाद

बग्वाई कौतिक में रंगारंग कार्यक्रम पेश करतीं बालिकाएं। संवाद- फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed