फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bageshwar FM radio relay centers will be operational in two months

बागेश्वर में एफएम रेडियो रिले केंद्र दो माह में चालू होगा

Wed, 27 May 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Wed, 27 May 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bageshwar FM radio relay centers will be operational in two months

विज्ञापन

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के सांसद अजय टम्टा ने कहा कि बागेश्वर में निर्माणाधीन पांच किलोवाट क्षमता का एफएम रेडियो रिले केंद्र दो माह में चालू हो जाएगा और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा। यह रिले केंद्र पिछले करीब तीन साल से बनकर तैयार है लेकिन यह आज तक चालू नहीं हो सका है। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण टनकपुर-पिथौरागढ़ हाई-वे को छह माह के भीतर गड्ढा मुक्त करके हॉट मिक्स का काम भी पूरा कर दिया जाएगा। अल्मोड़ा में स्थापित किए जा रहे उदयशंकर नाट्य अकादमी के भवन का काम अगले दो माह के भीतर पूरा हो जाएगा। 

एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने कहा चुनाव के वक्त की गई घोषणाओं को पूरा करने के लिए वह शुरू से ही प्रयास कर रहे हैं। टनकपुर-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग पूर्व में बीआरओ के पास था, लेकिन बीआरओ सड़क का सही ढंग से रखरखाव नहीं कर पा रहा था। इस सड़क को एनएच डिवीजन को सौंपकर सड़क सुधार के काम में तेजी लाई गई है। यह सड़क छह माह में चकाचक कर दी जाएगी। बताया कि घोषणा के मुताबिक घाट-गंगोलीहाट और बेरीनाग-चौकोड़ी-बागेश्वर मार्ग को भी एनएच के अधीन कर दिया गया है। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ मोटर मार्ग लोनिवि प्रांतीय खंड के अंतर्गत है। इस मार्ग के लिए स्वीकृत बजट का उपयोग प्रदेश सरकार तेजी से नहीं कर पा रही है। इसके लिए वह खुद भी प्रदेश सरकार से बात करेंगे।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा आकाशवाणी केंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिहाज से इस केंद्र को मीडियम वेव से एफएम में बदलने की स्वीकृति मिल गई है। चंपावत में भी आकाशवाणी रिले केंद्र मंजूर हुआ है। इसके लिए भूमि चिन्हित करने को कहा गया है। पिथौरागढ़ में 10 किलोवाट का एफएम रिले केंद्र को भी जल्दी से जल्दी स्थापित करने के प्रयास चल रहे हैं। इसके लिए कुछ जरूरी तकनीकी सर्वेक्षण किए जाने हैं। यह काम आगामी दो साल के भीतर पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रामनगर-चौखुटिया रेल लाइन को कर्णप्रयाग तक बढ़ाते हुए इस साल के बजट में सर्वेक्षण कार्य के लिए धन मंजूर कर दिया गया है। सर्वेक्षण का काम निर्धारित अवधि में पूरा होने के बाद रेल लाइन का निर्माण शुरु होगा। सांसद ने कहा कि टनकपुर-जौलजीबी और टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन निर्माण के लिए पूर्व में ठोस प्रयास नहीं किए गए। उन्होंने इस मामले को संसद में भी उठाया और रेल मंत्री को पत्र भी लिखा है। आगे इसके लिए प्रयास किया जाएगा और अपने कार्यकाल के दौरान इन्हें मंजूरी दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद श्री टम्टा ने कहा कि अल्मोड़ा में केंद्र सरकार की सहायता से स्थापित किए जा रहे उदय शंकर नाट्य अकादमी का काम अगले दो माह के भीतर पूरा हो जाएगा। उसके बाद प्रदेश सरकार से अकादमी को जल्दी से जल्दी शुरु करने के लिए आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलग हिमालय नीति के लिए केंद्र सरकार गंभीर है और उत्तराखंड समेत देश के पूरे हिमालय क्षेत्र के लिए अलग से नीति बनाई जाएगी ताकि यहां पर्यावरण संरक्षण के साथ ही रोजगार के अवसर भी मिल सकें। मेक इन इंडिया के अंतर्गत आगामी तीन साल में संसदीय क्षेत्र में भी स्थानीय कच्चे माल से संबंधित छोटी औद्योगिक इकाईयां स्थापित की जाएंगी। ताकि युवाओं का पलायन रुक सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में निर्माणाधीन सड़कों के काम में तेजी लाने के लिए पांच हेक्टेयर क्षेत्र तक वन भूमि की मंजूरी का अधिकार प्रदेश स्तर पर ही मिल गया है। जबकि पूर्व में सिर्फ एक हेक्टेयर तक के मामले प्रदेश स्तर से निपटाए जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed