फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bad Toilet in Manila

सामुदायिक शौचालय में गंदगी का आलम, नहीं है जल कनेक्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bad Toilet in Manila
अल्मोड़ा जिले के सल्ट ब्लाक के सदर बाजार स्थित सामुदायिक शौचालय। - फोटो : ALMORA
मानिला/अल्मोड़ा। विकासखंड सल्ट के सदर बाजार में स्थित सामुदायिक शौचालय स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रहा है। शौचालय की दीवार पर एक कदम स्वच्छता की ओर स्लोगन लिखा है लेकिन खुद शौचालय गंदा है। शौचालय में जल कनेक्शन तक नहीं है। इससे गंदगी के चलते लोग इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। लोगों को बीमारी और संक्रमण का खतरा है। बाजार में लोगों की भीड़ रहती है लेकिन शौचालय में गंदगी देख उन्हें परेशानी होती है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत टिटोली के सदर बाजार में दो साल पहले स्वजल परियोजना के तहत सामुदायिक शौचालय बनाया गया लेकिन इसमें पानी का कनेक्शन नहीं है। तब छत में पानी की टंकी लगी थी लेकिन किसी ने टंकी भी गायब कर दी। शौचालय में पानी न होने से यहां गंदगी काफी बढ़ गई है। ग्राम पंचायत टिटोली, सकनड़ा, बिछखोली, छिड़गा, बेसरबगड़, चौना, कुन्हील, सैणमानुर, मंगरों, खाल्यों आदि गांवों के लोगों की आवाजाही सदर बाजार में रहती है। इन गांवों के ग्रामीण खरीदारी करने सदर बाजार ही आते हैं। यहां से दिल्ली, रामनगर, हल्द्वानी, काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, अल्मोड़ा जाने के लिए रोजाना दर्जनों वाहन आते-जाते हैं। इससे बाजार में काफी भीड़ रहती है। शौचालय में गंदगी के चलते स्थानीय लोगों के साथ ही यात्रियों, पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सदर बाजार में बना शौचालय में गंदगी होने से यह लोगों के किसी काम का नहीं रह गया है। शौचालय में पानी का कनेक्शन लगाया जाना चाहिए।
- रघुवीर सिंह, प्रधान नैलवालपाली
शौचालय में गंदगी से पर्यटक, यात्री इसका इस्तेमाल कम करते हैं। शौचालय में पानी की व्यवस्था करने की मांग वाजिब है। वहां पानी का नल लगना चाहिए।
- भास्करानंद, प्रधान टिटौली
दो साल से शौचालय में पानी कनेक्शन न लगना क्षेत्र की अनदेखी है। बिना जल कनेक्शन के शौचालय और स्नानागार अधूरा है। इसे सुधारा जाना चाहिए।
- पुष्कर असवाल, ग्राम सभा टिटौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed