फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bad Road in Rural Bhikiyasain

चौबाट-रीठामहादेव सड़क में 15 साल बाद भी नहीं हुआ डामरीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bad Road in Rural Bhikiyasain
अल्मोड़ा भिकियासैंण चौबाट-सिंगोली-रीठामहादेव सड़क के खस्ताहाल - फोटो : ALMORA
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। चौबाट-सिंगोली-रीठामहादेव सड़क में 15 साल बाद भी डामरीकरण नहीं हो सका है। बरसात में सड़क में पानी भर जाता है। इस मार्ग से सफर करना दूभर हो जाता है। सड़क में डामरीकरण न होने से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

भिकियासैंण-विनायक मुख्य मोटर मार्ग से चौबाट-सिगोंली-रीठामहादेव सड़क बनी है। इसकी लंबाई आठ किमी है। ये सड़क आधा दर्जन से अधिक गावों को जोड़ती है। सड़क बनने के 15 साल बाद भी मार्ग में डामरीकरण नहीं हो सका है। बारिश होने पर सड़क बदहाल हो जाती है। पूरे मार्ग में कीचड़ जमा हो जाता है। कई स्थानों पर सड़क में गड्ढ़े बन गए हैं। इससे कई दोपहिया वाहन चालक फिसल कर चोटिल हो चुके हैं। क्षेत्र के लोगों ने सड़क में डामरीकरण न होने पर नाराजगी जताई है। क्षेत्र के लोगों ने रानीखेत विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल को ज्ञापन सौंपकर सड़क में जल्द डामरीकरण करने की मांग की है। लोगों ने विधायक को बताया कि मार्ग में डामरीकरण नहीं होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहां पर सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी मोहन चंद्र सती, बलवंत सिंह, रणजीत सिंह, प्रकाश सिंह, गोपाल दत्त, दामोदर, हरीश सिंह, चंदन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed