फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bad Road in Ranikhet

दुर्घटनाओं के बावजूद नहीं सुधर पा रही रानीखेत-पंतकोटली मार्ग की हालत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bad Road in Ranikhet
इस हालत में है पंतकोटली मोटर मार्ग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत-पंतकोटली की सड़क काफी संकरी है। इसके बावजूद तेज मोड़ों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। कई जगह क्षतिग्रस्त इस सड़क पर बचाव के लिए क्रश बैरियर नहीं लगाए गए हैं। अगस्त में ही इस मोटर मार्ग पर दो वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

इस मार्ग से होकर रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। पूर्व में भी इस सड़क पर कई वाहन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। कैंट स्कूल से लेकर बूचड़ी तक मोटर मार्ग की हालत अत्यधिक खराब है। इसमें से आधी सड़क छावनी परिषद की है। इसे सुधारने के लिए विधायक करन सिंह माहरा अपनी निधि स्वीकृत कर चुके हैं। आजादी से पहले बदरीनाथ धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों का यही पैदल रास्ता था। धीरे-धीरे इस क्षेत्र में बसासत बढ़ती गई और किलकोट, पंतकोटली, ग्वाड़ स्टेट सहित तमाम गांवों को जोड़ने के लिए इस मोटर मार्ग का निर्माण किया गया, लेकिन यह सड़क बेहद संकरी है। वाहन एक दूसरे को पास नहीं दे सकते हैं। मोड़ खतरनाक हैं। ग्रामीणों का मुख्य बाजार रानीखेत होने के कारण लोग जान हथेली पर रखकर इसी मार्ग से होकर चौपहिया वाहनों से रानीखेत पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इस मोटर मार्ग की हालत बेहद खराब है। तीव्र मोड़ होने के कारण वाहन अचानक सामने आ जाते हैं। सावधानी हटने पर दुर्घटना का खतरा रहता है।
-पूरन पाल सिंह रावत, चालक।
कैंट स्कूल से बूचड़ी तक की सड़क बेहद खराब है। पूरी सड़क लंबे समय से गड्ढों से पटी है। इस पर सैकड़ों वाहन चलते हैं। इनसे अनहोनी की आशंका है।
-बिपिन पांडे, चालक
रानीखेत-पंतकोटली सड़क की हालत में सुधार बेहद जरूरी है। बूचड़ी तक मोटर मार्ग की हालत दयनीय है। इस स्थान पर पैदल चलना तक दूभर हो जाता है।
-धर्मेंद्र सिंह नेगी, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed