फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   bad road in Dwarahat

गड्ढों के कारण सिर का दर्द बना है नौबाड़ा-भासी-दौला मार्ग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
bad road in Dwarahat
बदहाली का दंश झेलता दौला मोटर मार्ग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती नौबाड़ा-भासी जालीखान-दौला मिलान 11 किमी के मोटर मार्ग में कई जगह गड्ढे हो जाने से क्षेत्रवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना से बचाव के लिए जारी देशव्यापी लॉकडाउन के चलते उक्त मोटर मार्ग का पेंचवर्क का कार्य ठप है, जबकि लोक निर्माण विभाग ने मार्च 2020 में इस पेंचवर्क कार्य के टेंडर भी कर दिए थे। मजदूर भी अपने घर चले गए हैं। इसका खामियाजा क्षेत्रीय जनता और आने-जाने वाले लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- लॉकडाउन के कारण मजदूर नहीं मिल रहे हैं, लेकिन 14 दिनों के लिए क्वारंटीन करने के डर से बाहर से मजदूर भी नहीं आ रहे हैं। स्थिति ठीक होते ही पेंचवर्क और जीर्णोद्धार का काम शुरू हो जाएगा। - हिमांशु भट्ट, एई लोनिवि।
विज्ञापन

जनता की मांग पर विभाग ने संज्ञान लेते हुए टेंडर भी किए, लेकिन अब मजदूरों के न मिलने के कारण निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।
- पंकज कुमार, जिला पंचायत सदस्य।
- मार्ग पर कई जगह गड्ढे होने से कई बार दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो चुके हैं। शीघ्र सुधार करने की जरूरत है।
-किशोर नेगी सामाजिक कार्यकर्ता।
- बरसात से पहले-पहले इसके पेंचवर्क का काम किया जाना जरूरी है। अन्यथा यह मार्ग दुर्घटनाओं को न्यौता देने लगेगा।
- नंदी देवी, सरपंच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed