फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bad Road For Vikas Bhawan Almora

अल्मोड़ा में विकास के हाल, विकास भवन को जाने वाली सड़क ही बदहाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bad Road For Vikas Bhawan Almora
विकास भवन कलेक्ट्रेट को जाने वाली सड़क खस्ताहाल - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। शहर में विकास का हाल कितना बदहाल है इसका अंदाजा विकास भवन और नये कलक्ट्रेट की ओर जाने वाली सड़क से लगाया जा सकता है। विकास भवन तक पहुंचाने वाली इस सड़क में कई जगह मिट्टी, रेत, पत्थर फैले हैं जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मेश्वर चौराहे से कोसी की तरफ जाने वाले मुख्य मार्ग से कटकर जिले के विकास भवन, मेडिकल कॉलेज, कलक्ट्रेट की ओर जाने वाली 1.8 किमी सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि यहां पर कभी भी दुर्घटना हो सकती है। यह सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर फैली रेत, पत्थर, मिट्टी कई जगहों पर हादसे का कारण बन सकती है।
विज्ञापन

विकास भवन के दफ्तर को बने यहां सात साल से ज्यादा का समय हो चुका है, लेकिन इस सड़क की दशा नहीं सुधर पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर से यह दफ्तर इतनी दूर हो गए हैं कि लोगों को यहां जाने के लिए पहले सोचना पड़ता है यहां आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं है। सड़क इतनी खराब है कि दोपहिया वाहन चालक यहां कभी भी रपट सकते हैं। विकास भवन तक जाने के लिए सड़क में ढलान है, जिससे रेत में रपटने का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात व्यवस्था न होने से भी लोग परेशान
अल्मोड़ा। इस समय सभी महत्वपूर्ण विभागों के दफ्तर विकास भवन लक्ष्मेश्वर में बन रहे हैं। आने वाले दिनों में यहां तक पहुंचने के लिए सुविधाएं न होने से लोग परेशान हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी समस्या के समाधान के लिए अधिकारियों से शिकायत करनी होती है तो अल्मोड़ा से विकास भवन तक पहुंचने के लिए कोई साधन न होने के कारण पैदल चलने से उनका दिन पूरा बर्बाद हो जाता है।
सड़क के बारे में क्या कहते हैं लोग
विकास भवन और कलक्ट्रेट से लगी सड़क कोसी को जाने वाले मुख्य मार्ग से ही खस्ताहाल है। इससे हमें भी अपने गांव से आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। इस रोड पर दुर्घटनाओं का भी खतरा बढ़ रहा है।
- धर्मेंद्र, निवासी बाड़ीगांव।
कोसी को जाने वाले मुख्य मार्ग से जो सड़क कलक्ट्रेट और विकास भवन को जा रही है वह इन दिनों खस्ताहाल है। यहां पर आने-जाने में डर लगता है। इस मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।
- मनीष पांडे, बाड़ीगांव।
क्या कहते हें जिम्मेदार
विकास भवन जाने वाला मार्ग मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। इस कारण मार्ग को सही करने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद यह मार्ग सुधारा जाएगा।

- विनीत कुमार, सीडीओ, अल्मोड़ा।
विकास भवन, मेडिकल कॉलेज, कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले 1.8 किमी मार्ग को बनाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही इस मार्ग को सही करवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- डीसी पांडे, एई, लोनिवि खंड अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed