{"_id":"645693e8c0f850c8a70be334","slug":"bad-construction-in-almora-almora-news-c-8-1-132722-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: मनियागर-मैचून सड़क पर बना कलमठ तोड़ा, गुणवत्ता पर उठ रहे थे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: मनियागर-मैचून सड़क पर बना कलमठ तोड़ा, गुणवत्ता पर उठ रहे थे सवाल
Sat, 06 May 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 06 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
मनिआगर- मैचून सड़क में तोड़ा गया कलवर्ट।। संवाद
अल्मोड़ा। जिले के जागेश्वर विधानसभा अंतर्गत मनियागर-मैचून सड़क में बने कलमठ की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद इसे तोड़ दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने संबंधित ठेकेदार, संबंधित सहायक अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री नरेंद्र प्रसाद आगरी ने जागेश्वर विधानसभा अंतर्गत मनियागर-मैचून सड़क पर बने कलमठ की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए थे। उन्होंने अनियमितता का भी आरोप लगाया था। उनका आरोप था कि कलमठ जर्जर हालत में हैं जिससे दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने बीते दिनों इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की और उन्हें ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
चर्चा है कि विभाग ने कलमठ को तोड़ दिया है। लोनिवि के ईई आशुतोष कुमार ने बताया कि कलमठ से पोकलेन मशीन गुजरी जिससे कलवर्ट ध्वस्त हो गया था। बताया कि संबंधित ठेकेदार, संबंधित सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही ठेकेदार को कलमठ का पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
कलमठ से पोकलेन मशीन गुजरने के दौरान वह क्षतिग्रस्त हो गया था। संबंधित ठेकेदार, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही संबंधित ठेकेदार को कलवर्ट का पुर्ननिर्माण करने के निर्देश दिए गए हैं।