फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bad BSNL

बीएसएनएल महाप्रबंधक दफ्तर को अल्मोड़ा से शिफ्ट करने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bad BSNL
अल्मोड़ा में एडीएम को ज्ञापन देते आप कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय को अल्मोड़ा से हल्द्वानी शिफ्ट करने के प्रयास का विभिन्न संगठनों ने विरोध किया है। आप, उक्रांद, उपपा समेत अन्य संगठनों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, संचार मंत्री, सीएम को ज्ञापन भेजे हैं।
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय को अल्मोड़ा से हल्द्वानी शिफ्ट करने से पहाड़ के उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यहां पहले से ही संचार सेवा बदहाल है। अब सरकार के इस निर्णय से दिक्कतें और बढ़ जाएंगी। उपभोक्ताओं के जो काम इस कार्यालय में होते थे उसी काम के लिए अब उन्हें हल्द्वानी के चक्कर काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

इस कार्यालय से अल्मोड़ा समेत पहाड़ी जिलों के टावर संचालित होते थे। नेटवर्क में खराबी आने पर अब लोगों को हल्द्वानी संपर्क करना पड़ेगा। पहले संचार नीतियों के लिए चार पहाड़ी जिलों के लिए अलग से बजट आवंटित किया जाता था लेकिन अब एक महाप्रबंधक के अधीन होने पर बजट में भी कटौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में अमित जोशी, नंदन साह, एसआर बेग, प्रकाश कांडपाल, आनंद बिष्ट, भूपाल भाकुनी, दीप लोहनी, दानिश कुरैशी, विनीत किशोर, नवीन आर्या, फैजल खान आदि शामिल थे। उत्तराखंड क्रांति दल ने भी बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय को हल्द्वानी शिफ्ट करने के प्रयासों का विरोध किया है। साथ ही अतिथि शिक्षकों को जल्द नियुक्ति देने की मांग की। उन्होंने इस मामले में डीएम के माध्यम से संचार मंत्री को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिलों की संचार सेवाओं को संचालित करने के लिए खोले गए कार्यालय को हटाकर मैदानी क्षेत्रों में स्थापित करने से पर्वतीय क्षेत्रों में संचार सेवा की पहले से ही अनियमित और अस्त-व्यस्त सेवाएं और अधिक प्रभावित हो जाएंगी। उन्होंने मांगों पर कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में ब्रह्मानंद डालाकोटी, शिवराज बनौला आदि हैं।

उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने बीएसएनएल महाप्रबंधक कार्यालय को बंद करने के निर्णय को पहाड़ विरोधी बताया। उन्होंने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, संचार मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने वालों में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, नारायण राम, गोपाल राम, हीरा देवी, किरन आर्या, पूरन मेहरा, वंदना कोहली, उषा उपाध्याय, राजू गिरी, भावना जोशी, सरिता मेहरा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed