फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bachuli is no more, please save us... Ramnagar Road blocked

Almora News: बचुली नहीं बची, हमें तो बचा लो... रामनगर रोड पर लगाया जाम

Thu, 01 Jan 2026 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 01 Jan 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bachuli is no more, please save us... Ramnagar Road blocked
खोल्यो क्यारी के जंगल में पिंजरा लगाते वन कर्मी। संवाद
अल्मोड़ा। जंगल से लौटने की राह पर बुधवार को खोल्यो क्यारी गांव की बचुली की सांसें थम गईं। उनकी मौत ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। बृहस्पतिवार को गांव वालों का दर्द सड़क पर उतर आया। गम और गुस्से के बीच ग्रामीणों ने रामनगर रोड पर दानापानी के पास जाम लगा दिया। माैके पर पहुंचे अधिकारियों से कहा कि बचुली नहीं बची लेकिन हमें और हमारे बच्चों को तो बचा लो।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब पांच बजे खोल्यो क्यारी निवासी कुछ महिलाएं रोज़ की तरह जंगल गई थीं। गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर तेंदुए ने अचानक 60 वर्षीय बचुली देवी पर हमला कर दिया। घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर जंगल में उनका शव मिला था। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए ने उनके कूल्हे का बड़ा हिस्सा नोच लिया था और एक हाथ बुरी तरह जख्मी था। खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने रामनगर रोड पर जाम लगा दिया। दो घंटे तक आवाजाही ठप रही। डीएफओ दीपक कुमार और सीडीओ रामजी शरण शर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से वार्ता के बाद जाम खोला गया। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगवाए। प्रशासन की ओर से मृतका के पति खुशाल सिंह को छह लाख रुपये का मुआवजा चेक सौंपा गया। लोगों का कहना है कि सवाल सिर्फ मुआवजे का नहीं, लोगों की जान की सुरक्षा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार बढ़ रहे तेंदुओं के हमले
जिले में तेंदुए के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। वन विभाग के अनुसार बीते नवंबर से अब तक 14 तेंदुए पिंजरों में पकड़े जा चुके हैं, फिर भी गांवों में दहशत कम नहीं हुई है। तेंदुए गौशालाओं तक में घुसकर पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहे हैं।


गांव के पास तीन पिंजरे लगाए
खोल्यो क्यारी गांव से एक किमी दूरी पर घटनास्थल के पास टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए तीन पिंजरे लगा दिए हैं। लोगों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा गया है। इसके अलावा टीम को लगातार क्षेत्र में गश्त करने के निर्देश दिए हैं।
-दीपक सिंह, डीएफओ, अल्मोड़ा



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed