फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Babri Ama of Ranikhet

रानीखेत की भाबरी आमा

Fri, 29 Jul 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 29 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Babri Ama of Ranikhet
रानीखेत की भाबरी आमा - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। आपाधापी के इस युग में जहां लोग छोटा सा धार्मिक अनुष्ठान कराने के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं, वहीं अम्याड़ी की भाबर आमा के नाम से प्रख्यात 80 वर्षीय वृद्धा पना देवी निजी प्रयासों से अब तक 10 श्रीमद भागवत कथाएं करा चुकी हैं। सात अगस्त से 11वीं कथा प्रस्तावित है। भाबर अम्मा बाल विधवा हैं और घर पर अकेली रहती हैं। इस सद्कार्य के लिए वह अब तक अधिकांश भूमि तक बेच चुकी हैं।

विज्ञापन


मालूम हो कि श्रीमद भागवत कथा सबसे बड़ा अनुष्ठान माना जाता है, ऐसे में एक अकेली वृद्धा जो वृद्धावस्था पेंशन के सहारे गुजर कर रही हो, 10 बार इस अनुष्ठान को कराना बड़ी बात है। भाबर अम्मा बताती हैं कि 12 साल की आयु में उनका विवाह हुआ। विवाह के एक साल बाद उनके पति नंदा बल्लभ का निधन हो गया था, तब से वह अकेली हैं। वह कहती हैं कि मन में श्रद्धा भाव हो तो कोई भी काम कठिन नहीं होता।
विज्ञापन


वह बताती हैं कि उनके एक रिश्तेदार थे स्व. हंसादत्त पांडे, वह दिल्ली पुलिस में थे और धार्मिक व्यक्ति थे। 26 साल पहले जब उनका निधन हुआ तो वह उनसे नियमित रूप से भागवत कराने को कह गए। तब से वह इस अनुष्ठान को करा रही हैं। जब तक उनका शरीर है वह तब तक इस अनुष्ठान को संपन्न कराती रहेंगी। वह भागवत कराने के लिए अपनी अधिकांश जमीन बेच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घास बेचकर इस आयोजन को पूरा कराती हैं। सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश जोशी ने बताया कि भाबर अम्मा मजबूद इरादे वाली महिला हैं। इसीलिए लगातार यह सद्कार्य करा रही हैं, हालांकि गांव के लोग भी इस कार्य में उनकी मदद करते हैं। 10 दिनी भागवत के बाद दो से तीन गांव के लोग प्रसाद लेने पहुंचते हैं।


रानीखेत। पना देवी सर्दियों में अपने ननिहाल रामनगर (भाबर) चली जाती हैं। इसीलिए वह इस इलाके में भाबर आमा के नाम से विख्यात हैं। भाबर अम्मा 80 साल की आयु में भी काफी कर्मठ हैं। सारा कार्य अकेले कर रही हैं। लोग उनकी कर्मठता को देखकर दांतों तले उंगली दबाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed