फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Baba's murder of ancient Vishnu temple in Doole

डोल में प्राचीन विष्णु मंदिर के बाबा की हत्या

Sat, 29 Sep 2018 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sat, 29 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
Baba's murder of ancient Vishnu temple in Doole
त्रिभुवन चैतन्यपुरी का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

 थाना लमगड़ा के अंतर्गत डोल गांव में स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर में रहने वाले त्रिभुवन चैतन्यपुरी उर्फ 1008 स्वामी परमानंदपुरी (मूल नाम भुवन चंद्र फुलारा) का शव पास में स्थित एक पानी के कुंड में बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि पिछले करीब दस दिन से लापता बाबा की हत्या कर शव पानी में फेंक दिया गया होगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल राम आर्या, थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के साथ ही फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया है। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।  

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय त्रिभुवन चैतन्यपुरी (भुवन चंद्र फुलारा) पुत्र गोविंद बल्लभ फुलारा नैनीताल जिले के धारी तहसील के कौडार गांव के रहने वाले थे।वह करीब डेढ़ साल से विष्णु मंदिर कीधर्मशाला में रह रहे थे और करीब 10 दिन से लापता थे। जब लोगों ने कुछ दिनों से बाबा को नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी। शनिवार को मोरनौला चौकी से पहुंची पुलिस ने बाबा की तलाश की तो मंदिर के निकट पानी के कुंड में उनका शव बरामद हुआ।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कमल राम आर्या ने भी मौका मुआयना किया। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि शव पूरी तरह गल चुका है। इस कारण चोट आदि के निशान का पता नहीं चला। पुलिस के मुताबिक बाबा की किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हो सकेगा। सूचना मिलने पर धारी से बाबा के परिजन भी मौके की ओर रवाना हो गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed