{"_id":"601ee8b48ebc3ed651230128","slug":"awareness-almora-news-hld4138494104","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल कुष्ठ रोग के लिए किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल कुष्ठ रोग के लिए किया जागरूक
विज्ञापन
लोधिया में जागरूकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जारी है। शनिवार को कार्यक्रम के तहत जीआईसी लोधिया के छात्रों ने जन जागरूकता रैली निकाल लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर एनएमएस सुभाष पांडे ने बताया कि कुष्ठ अन्य सामान्य रोगों की तरह ही है जो एमडीटी से पूरी तरह ठीक हो जाता है। कुष्ठ रोग उन्मूलन में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। इससे कुष्ठ रोग को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है।
छात्र-छात्राओं ने लोधिया में कुष्ठ रोग चेतना रैली निकाल बीमारी से अवगत कराया। छात्र-छात्राओं ने जन-जन की शक्ति कुष्ठ मिटेगा हर बस्ती, भारत ने यह ठाना है, कुष्ठ रोग मिटाना है, एमडीटी खाओ कुष्ठ मिटाओ आदि प्रेरक नारों और स्लोगनों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वहां प्रधानाचार्य शंकर लाल टम्टा, कुंदन राम, आरसी फुलोरिया, जानकी लोहनी, एसएस चम्याल, राजेंद्र सिंह खड़ायत, एमपी आर्या आदि थे। (संवाद)