फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Authorities raid to prevent black marketing of salt

नमक की कालाबाजारी रोकने को प्रशासन ने की छापेमारी

Sat, 12 Nov 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 12 Nov 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन

 नमक के दाम बढ़ने की अफवाह फैलने के बाद अल्मोड़ा में भी देर रात कई लोगों ने भारी मात्रा में नमक खरीद लिया। इस बीच कुछ दुकानदारों ने 30 से 50 रुपए किलो तक नमक बेचा। नमक की कालाबाजारी रोकने और अफवाह पर विराम लगाने के लिए शनिवार को एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों ने दुकानों में छापेमारी की। प्रशासन ने कहा है कि नमक की कहीं कोई कमी नहीं है और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने कहा है कि बेवजह अधिक मात्रा में नमक खरीदने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


 सोशल साइट्स में नमक का स्टाक खत्म होने की अफवाह फैलते ही लोगों में यहां भी नमक खरीदने की होड़ देखी गई। कुछ लोगों ने एक साथ नमक के कई पैकेट से खरीद डाले जिससे कुछ दुकानों में नमक भी खत्म हो गया।  कुछ व्यापारियों ने भी मौके का  फायदा उठाकर 18 रुपए वाले नमक के पैकेट को 30 से 50 रुपए में बेच दिया। इधर जिला प्रशासन ने  शनिवार सुबह नगर के विभिन्न बाजारों, गोदामों में छापेमारी अभियान चलाया।  उन्होंने दुकानदारों को निर्धारित रेट में एक परिवार को एक पैकेट नमक देने के निर्देश देते हुए अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसडीएम विवेक राय ने नमक की कमी को सिर्फ अफवाह बताते हुए  यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई दुकानदार निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर नमक बेचता हुआ पाया गया या नमक की कालाबाजारी का प्रयास किया गया तो ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नमक की अनावश्यक जमाखोरी करने वालों को भी चिन्हित किया जाएगा। एसडीएम ने मंडी में  शराब की दुकान में रेट सूची छिपाने पर दुकानदार का चालान भी किया। छापेमारी  अभियान में एसडीएम के अलावा जिला पूर्ति अधिकारी टीएन उपाध्याय, खाद्य  निरीक्षक डा. अभय कुमार सिंह आदि शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed