{"_id":"886dba9079784223a636894149b86062","slug":"atmdaha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत सदस्य की आत्मदाह की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत सदस्य की आत्मदाह की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 28 Sep 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत ने झिमार बाजार में स्थित हॉटमिक्स प्लांट को तुरंत कहीं दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर इस प्लांट को तीन दिन के भीतर अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया गया तो वह विरोध में आत्मदाह कर लेंगे।
श्री रावत ने कहा है कि बीच बाजार में लगे हॉटमिक्स प्लांट से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर भारी शोर रहता है। साथ ही इस स्थान पर काफी प्रदूषण भी फैल रहा है। इस प्लांट को बाजार से हटाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इसे तीन दिन के भीतर नहीं हटाया गया तो उन्हें मजबूरन आत्मदाह करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने एसडीएम से वार्ता करने के लिए फोन से संपर्क किया, लेकिन काफी कोशिश के बावजूद उनसे बात नहीं हो सकी।
श्री रावत ने जीआईसी झीपा से खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में संबद्ध किए गए प्रभारी प्रधानाचार्य और चारों प्रवक्ताओं को निलंबित करने और जीआईसी झीपा में उनके स्थान पर नए शिक्षक तैनात करने की भी मांग की है। उन्होंने कहा है कि इन शिक्षकों को क्षेत्र के किसी विद्यालय में तैनात नहीं किया जाए।