फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ATM there, just resort

एटीएम भी नहीं, बस चेक का सहारा

Thu, 10 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 10 Nov 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
ATM there, just resort
आपबीती सुनाता दंपति। - फोटो : अमर उजाला

 केंद्र सरकार द्वारा हजार और पांच सौ रुपए के बड़े नोट बंद कर दिए जाने से शादी वाले घर खास तौर से परेशान हैं। विवाह के लिए इन लोगों ने धनराशि भी एकत्रित कर ली थी, लेकिन अचानक बड़े नोट बंद हो जाने के कारण लोग असमंजस की स्थिति में हैं। यहां नट्टागुल्ली गांव निवासी भोला दत्त मैनाली के पुत्र का विवाह 18 नवंबर को है, वह कहते हैं कि एकत्रित धनराशि उन्होंने बैंक में जमा कर दी है, अब शादी निपटाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उनके पास एटीएम भी नहीं है, सिर्फ चेक से पैसे निकालने पड़ेंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला ने सुबह 11.30 बजे भोलादत्त मैनाली के परिवार से विवाह की तैयारियों को लेकर विस्तृत वार्ता की। भोलादत्त यहां द्वाराहाट बाजार में दर्जी की छोटी सी दुकान चलाते हैं। भोला दत्त और उनकी पत्नी मोहनी देवी ने बताया कि उनके पुत्र गोपाल का विवाह 18 नवंबर को है। बारात तहसील के कांडे गांव में जानी है। विवाह की तैयारियां चल रही थीं। लगभग 60 हजार रुपए की नकदी जमा कर ली गई थी। बैंड, वीडीयोग्राफर, फोटोग्राफर सहित राशन वाले के लिए धनराशि जुटा रहे थे, इसी बीच बड़े नोट बंद होने की सूचना आ गई। उन्होंने नकदी बैंक में जमा तो करा दी है। आठ दिन शादी को बचे हैं, ऐसे में धन जुटाने में दिक्कतें आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed