{"_id":"5875146a4f1c1ba16bba8bf8","slug":"assistant-professor-cause-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 10 Jan 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने विधानसभा निर्वाचन के लिए मंगलवार को विकास भवन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में दो अधिकारियों द्वारा भागीदारी नहीं करने को गंभीरता से लिया है। प्रशिक्षण में अनुपस्थित एसएसजे परिसर के सहायक प्रो. आशीष मेहता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि प्रशिक्षण से अनुपस्थित प्रो. आशीष मेहता को कारण बताओ नोटिस जारी कर एसएसजे परिसर निदेशक को अवगत करा दिया गया है। इसके अलावा लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अंगद सिंह भी प्रशिक्षण से अनुपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश कोषाधिकारी को दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से भाग लें। निर्वाचन के दौरान जो भी अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित रहेगा। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और जिन कार्मिकों की चुनाव ड्यूटी लगाई गई है, वे अपने मोबाइल चौबीस घंटे खोले रखें।
विज्ञापन