{"_id":"583f11494f1c1b0f1ede6cc9","slug":"assembly-elections-for-district-and-21-zones-grouped-into-83-sectors","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव के लिए जिले को 83 सेक्टर और 21 जोन में बांटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव के लिए जिले को 83 सेक्टर और 21 जोन में बांटा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Wed, 30 Nov 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से दो दिसंबर तक सभी मतदेय स्थलों में बीएलए की नियुक्ति करने को कहा है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव कराने के लिए जिले को 83 सेक्टरों और 21 जोनों में बांटा गया है और इनमें सैक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती का कार्य चल रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि शस्त्र लाइसेंस के लिए फिलहाल कोई नए आवेदन अग्रसारित नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में व्यवधान पैदा करने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई होगी।
विकास भवन में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों से जल्द से जल्द बीएलए नियुक्त करने को कहा। उन्होंने बताया कि विभिन्न राजनीतिक पार्टियों में मतदाता सूची में कई गलत नाम जुड़ने की शिकायत आ रही है इसके लिए उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में जांच कार्य शुरू करने, मतदेय स्थलों में बिजली, शौचालय, अस्पताल, पंचायत घर, मार्ग आदि की व्यवस्था का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचन संपन्न कराने के लिए जिले को 83 सेक्टरों और 21 जोनों में बांटा गया है। उन्होंने उपजिलाधिकारियों से मतदान के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वाले लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की संस्तुति करने को कहा। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए डीडी पंत ने निर्वाचन से जुड़े मैनुअल समेत अन्य जानकारियां दीं। बैठक में एसएसपी डीएस कुंवर, सीडीओ जेएस नगन्याल, अपर जिलाधिकारी कैलाश सिंह टोलिया समेत सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विचार रखे।