फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Assam Rifles personnel should be given salary and pension at par with the Army.

Almora News: असम राइफल्स के जवानों को सेना के समान वेतन और पेंशन दी जाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Assam Rifles personnel should be given salary and pension at par with the Army.
अल्मोड़ा। असम राइफल्स पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की शुक्रवार को राजकीय संग्रहालय सभागार में बैठक हुई। वक्ताओं ने असम राइफल्स के जवानों को सेना के समान वेतन और पेंशन देने की मांग की। उन्होंने उपेक्षा पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने एक दिसंबर 2025 को एक आदेश में कहा था कि केंद्र सरकार असम राइफल्स के जवानों को भी सेना के समान वेतन और पेंशन देने के संबंध में तीन माह के भीतर उचित निर्णय लें। संगठन को आदेशित किया था कि वह सरकार को नए सिरे से एक विस्तृत अभ्यावेदन सौंपे। संगठन ने 31 दिसंबर 2025 को केंद्र सरकार को अभ्यावेदन भेज दिया था लेकिन सरकार ने अब तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असम राइफल्स के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस दौरान ईसीएचएस कार्ड बनाने की जानकारी दी गई। सरकार के खिलाफ संघर्ष करने की रणनीति पर चर्चा की गई। अध्यक्षता करते हुए सूबेदार मोहन चंद्र तिवारी ने सभी पूर्व सैनिकों से बैठकों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई। यहां एमसी तिवारी, राम सिंह, जगदीश सिंह, जीवन सिंह, गणेश सिंह, अर्जुन सिंह, सुरेश चंद्र, जमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed