{"_id":"6ac7e22e3cac7f97ed05e7b7","slug":"asphalting-work-begins-from-shikhar-to-lakshmeshwar-t-junction-almora-news-c-232-1-shld1002-149682-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: शिखर से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक डामरीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: शिखर से लक्ष्मेश्वर तिराहे तक डामरीकरण शुरू
Fri, 09 Oct 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर शिखर तिराहे से लेकर लक्ष्मेश्वर तिराहे तक डामरीकरण का कार्य बृहस्पतिवार से शुरू हो गया है। लंबे समय से बदहाल पड़े इस मार्ग के सुधरने से स्थानीय लोगों, राहगीरों और वाहन चालकों को गड्ढों के सफर से बड़ी राहत मिलेगी।
शिखर तिराहे से लक्ष्मेश्वर तिराहे के बीच सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ने के कारण गड्ढे बन गए थे जिससे यात्रियों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।अब सड़क सुधारीकरण का काम शुरू होने पर लोगों ने खुशी जताई है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता हर्षित गुप्ता ने बताया कि मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। संवाद