फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ashutosh Wins Race

पंतकोटली के आशुतोष ने जीती नरसिंह मैदान में आठ सौ मीटर की दौड़़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Ashutosh Wins Race
रानीखेत नरसिंह मैदान में दौड़ लगाते विद्यालयी बच्चे। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नरसिंह मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ शुरू हो गया है। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में पंतकोटली के आशुतोष, जैनोली के हिमांशु चंद्र, पथुली के प्रियांशु फर्त्याल तथा बालिका वर्ग में बंगोड़ा की दिव्या बिष्ट, पीपली की तनुजा, पथुली की ममता पांडेय ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने किया। इस मौके पर जीजीआईसी, रानीखेत मिशन इंटर कॉलेज, जीजीआइसी ताड़ीखेत के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ब्लॉक खेल समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट के निर्देशन में कार्यक्रम संपन्न कराए गए। संचालन पूर्व प्रधानाचार्या नीलम नेगी ने किया। अध्यक्षता खेल महाकुंभ के संरक्षक ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत ने किया। वहां पर बीडीओ ललित कुमार महावर, बीईओ एसएस चौहान, प्रधानाचार्य रोशन लाल टम्टा, ब्लाक क्रीड़ा समन्वयक डा. शिवराज बिष्ट, व्यायाम शिक्षक मनमोहन देव आदि थे।

रानीखेत में खेल महाकुंभ के दौरान सैन्य अधिकारियों का स्वागत करते ब्लाक समन्वयक डा. शिवराज बिष्ट,

रानीखेत में खेल महाकुंभ के दौरान सैन्य अधिकारियों का स्वागत करते ब्लाक समन्वयक डा. शिवराज बिष्ट, - फोटो : RANIKHET

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed