{"_id":"58387e634f1c1b042a13b482","slug":"ashok-hall-school-sports","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोकिल, आकांक्षा, अदिति, जसमीत, प्रियंका, भव्या रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोकिल, आकांक्षा, अदिति, जसमीत, प्रियंका, भव्या रही अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
अशोक हॉल स्कूल में खेलकूद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। अशोक हॉल गर्ल्स रेजीडेंशियल स्कूल मजखाली में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जीडी बिड़ला स्कूल के प्रधानाचार्य आसिम अली ने छात्राओं से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। स्कूल की खेल कप्तान आकांक्षा छापड़िया ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
तीनों सदनों रेड हाउस, यलो हाउस, ग्रीन हाउस की छात्राओं ने अपने हाउसों का प्रतिनिधित्व कर शानदार मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ के सीनियर ग्रुप में कोकिल बिष्ट, 800 मीटर सीनियर वर्ग में भव्या शर्मा, 1500 मीटर जूनियर ग्रुप में प्रियंका गुप्ता, डिस्कस थ्रो के सीनियर वर्ग में आकांक्षा छापड़िया, लांग जंप सब जूनियर वर्ग में अदिति राज जीती, जबकि शॉटपुट के सब जूनियर में जसमीत कौर ने बाजी मारी। प्रधानाचार्या अजंता कर ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन