फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ashish will become pad man, will make women aware

पैड मैन बनेंगे आशीष, महिलाओं को करेंगे जागरूक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ashish will become pad man, will make women aware
आशीष पंत। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी इस विषय में जागरूक करने का बीड़ा अब उठाया है सोबन सिंह जीना परिसर से समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर कर रहे आशीष पंत ने। महिलाओं को जागरूक करने के लिए वह डॉक्यूमेंट्री का सहारा लेंगे। इस कार्य में सीएमओ ने भी मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

आशीष ने बताया कि समाजशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. इला साह के निर्देशन में ग्रामीण क्षेत्रों में मासिक धर्म विषय पर लघु शोध के लिए उन्होंने दौलाघट स्थित गुरना गांव को चुना, जहां तथ्यात्मक अध्ययन के बाद इकट्ठा हुए आंकड़ों के आधार पर यह निष्कर्ष निकला कि ग्रामीण क्षेत्र में आज भी महिलाएं मासिक धर्म के समय स्वच्छता को लेकर अंजान हैं। कई महिलाएं कपड़े का प्रयोग करती हैं, इसकी वजह से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी अज्ञानता को दूर करने के लिए वह 14 फरवरी को दौलाघट स्थित इंटर कॉलेज में एक अभियान चलाएंगे। अभियान को लेकर सीएमओ अल्मोड़ा से बात की गई है। सीएमओ अल्मोड़ा ने उन्हें आश्वस्त किया है कि 14 फरवरी को एक महिला चिकित्सकीय दल उनके साथ गांव जाएगा।
विज्ञापन

वह इस अभियान और रिसर्च को एक डॉक्यूमेंट्री का रूप देंगे। डॉक्यूमेंट्री राज्य और केंद्र सरकार के सामने प्रस्तुत की जाएगी। प्रयास किया जाएगा की उसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए ताकि महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ सके। प्रो. इला साह ने कहा कि महिलाओं में मासिक धर्म को लेकर भ्रांतियां एक समस्या है जिसे दूर करना बहुत जरूरी है। इसके लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत है। ऐसे में इस तरह की पहल महिलाओं की बहुत मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed