फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   ASHAs protested at the Women's Hospital

आशाओं ने महिला अस्पताल में दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
ASHAs protested at the Women's Hospital
अल्मोड़ा के महिला अस्पताल में प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकत्रियां। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/स्याल्दे। 12 सूत्री मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का कार्य बहिष्कार लगातार जारी है। बुधवार को तीसरे दिन आशाओं ने महिला अस्पताल में धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। उधर स्याल्दे में भी आशाओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आशा कर्मचारियों में सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम वेतनमान 21 हजार करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर रोष है। बीते तीन दिनों से आशाएं कार्य बहिष्कार के साथ आंदोलन पर है। बुधवार को महिला अस्पताल में धरने पर बैठी कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार मांग के बावजूद भी उनकी अनसुनी की जा रही है। मातृ-शिशु स्वास्थ्य समेत तमाम व्यवस्थाओं में उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी दी लेकिन उनकी मांग पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। आशाओं से सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। और जल्द समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई। यहां नीमा जोशी, प्रभा नेगी, गीता लाल, कविता, ममता भट्ट, गोविंदी भट्ट, चंपा पांडेय, रूपा देवी आदि थे।
विज्ञापन

भिकियासैंण में भी आशाओं की बेमियादी हड़ताल जारी
भिकियासैंण। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्क्स यूनियन एक्टू सी जुड़ीं भिकियासैंण की आशा कार्यकर्ता तीसरे दिन भी हड़ताल पर रही। आशाओं ने तहसील परिसर में धरना दिया। आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों का समाधान नहीं कर रही है। उन्होंने मांगों के समर्थन और सरकार के खिलाफ नारे भी गाए। धरने में सरस्वती मेहरा, रेनू पपनै, निर्मला भंडारी, जीवंती देवी, बबीता रावत, दीपा जोशी, राधा रावत, लक्ष्मी आर्या, दीपा आर्या, कमला देवी, हेमा गड़ाकोटी, चंपा नैलवाल, माधवी देवी, अनीता, राजुली देवी धरने पर बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगों को लेकर अब अस्पताल परिसर में गरजीं आशा कार्यकर्ताएं
रानीखेत/द्वाराहाट। आशा कार्यकर्ताओं का कार्यबहिष्कार जारी है। कार्यकर्ताओं ने यहां राजकीय अस्पताल परिसर में कार्य बहिष्कार के दौरान जमकर नारेबाजी की और उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग उठाई। वहां गीता सजवान, मीना आर्या, सरोज चौधरी, भावना बिष्ट, कमला जोशी, गरिमा साह आदि थे। द्वाराहाट में 12 सूत्री मांगों को लेकर सीएचसी में ब्लॉक अध्यक्ष ललिता मठपाल, विमला आर्या, आशा कांडपाल, आशा रौतेला, उमा पंत, लीला बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed