फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ashas demonstrated against Minister of State Rekha Arya

राज्य मंत्री रेखा आर्या के खिलाफ आशाओं ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Ashas demonstrated against Minister of State Rekha Arya
अल्मोड़ा के गांधी पार्क में प्रदर्शन करती आशाएं। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। 12 सूत्री मांगों के लिए धरने पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बाल विकास मंत्री रेखा आर्या पर आशाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने बाल विकास मंत्री पर अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाया। मांग पूरी नहीं होने पर मुख्यमंत्री आवास कूच करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

चौघानपाटा में आंदोलन पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार लगातार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। अब राज्य मंत्री रेखा आर्या भी आशाओं की उपेक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री की ओर से आशाओं के लिए अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं की जाएगा। कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की मांगों पर जिस तरह से सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उसी तरह आशाओं की भी सभी मांगें पूरी होनी चाहिए। मांग पूरी नहीं होने पर आशाओं ने सड़कों में उतरने की चेतावनी दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी, ब्लॉक अध्यक्ष ममता तिवारी, जानकी कांडपाल, तारा चौहान, दीपा वर्मा, उमा, रूपा आर्या, तुलसी भट्ट, नीमा जोशी, भगवती आर्या, ममता भट्ट, आनंदी आदि शामिल थीं।
विज्ञापन

रानीखेत में भी बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के बयान को लेकर आशाओं में आक्रोश है। आशा वर्करों ने मंत्री रेखा आर्य को पत्र भेजकर कहा है उन पर आशाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि बाल विकास मंत्री के बयान से वह काफी आहत हैं। आक्रोश जताने वालों में जिला उपाध्यक्ष मीना आर्या, भावना परमार, कुसुमलता जोशी, कमला जोशी, शोभा पंत, विमला आर्या, भावना बिष्ट आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed