फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   asha workers stuck on dharna

धरने पर डटीं रहीं आशाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
asha workers stuck on dharna
स्वतंत्रता दिवस पर भी कार्यबहिष्कार करती आशा कार्यकर्तियां। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
अल्मोड़ा/रानीखेत/द्वाराहाट। । मांगों को लेकर आशा कार्यकत्रियों का आंदोलन लगातार जारी है। सोमवार को कार्यकत्रियों ने चौघानपाटा गांधी पार्क में विरोध प्रदर्शन किया। इससे पूर्व स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भी आशाएं आंदोलन पर डटीं रहीं।
विज्ञापन

कोविड ड्यूटी के दौरान तय मासिक भत्ते का भुगतान करने, राजकीय कर्मचारी का दर्जा देने, बीमा योजना का लाभ देने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर धरने पर बैठीं कार्यकत्रियों ने कहा कि उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। वहां नीमा जोशी, देवकी बिष्ट, विजय लक्ष्मी, चंद्रावती भंडारी, नंदी रौतेला, सरस्वती अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन

उधर रानीखेत और द्वाराहाट में भी आशाओं का कार्य बहिष्कार जारी रहा। वहां ब्लाक अध्यक्ष ललिता मठपाल, उपाध्यक्ष विमला आर्या, कोषाध्यक्ष आशा कांडपाल, आशा रौतेला, उमा पंत, लीला बिष्ट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का शिष्टमंडल सीएम से मिला
अल्मोड़ा। उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ और भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने मानदेय में वृद्धि के करने, मिनी कार्यकर्ताओं को समान कार्य के लिए समान मानदेय देने आदि मांगें उठाईं। आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रभा फर्त्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों को हर करने का आश्वासन दिया है। शिष्टमंडल में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पुष्पा बिष्ट, भारतीय मजदूर संघ से अवनीश कांत, रमेश जोशी शामिल थे।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने की राज्य कर्मी घोषित करने की मांग
बागेश्वर। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने राज्य कर्मचारी घोषित करने सहित छह सूत्री मांगों को लेकर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से ज्ञापन, धरना, प्रदर्शन करने के बावजूद मांग पूरी नहीं होने पर नाराजगी जताई। महिला एवं बाल विकास मंत्री से जल्द समस्याओं का संज्ञान लेकर समाधान करने की मांग की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की जिलाध्यक्ष भगवती जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कैबिनेट मंत्री से मिले। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन पिछले कई वर्षों से लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है, लेकिन उनकी मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने, 2019-20 के दौरान कटे मानदेय का भुगतान करने, नंदागौरी कन्याधन योजना का लाभ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बालिकाओं को भी देने, कार्यकर्ताओं को विभागीय पदोन्नति देने और आयु सीमा की बाध्यता समाप्त करने, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को समान कार्य का समान वेतन देने और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मी घोषित करने की मांग की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष लीला आर्या, ब्लॉक अध्यक्ष दीपा रावल, नीमा गोस्वामी, कमला दानू, किरन मिश्रा, ममता रावत, हंसी ऐठानी, हेमा सती, इंद्रा रावत, मालती गढ़िया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed