फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Asgoli water crisis

विद्यापुर वार्ड, बिजेपुर, असगोली में पेयजल संकट

Sat, 28 May 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 28 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Asgoli water crisis
पहाड़ में जल संकट - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। नगर पंचायत के विद्यापुर वार्ड और जीआईसी क्षेत्र में तीसरे दिन भी पर्याप्त पानी नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। शीघ्र आपूर्ति बहाल नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने आंदोलन, चक्काजाम की चेतावनी दी है। बता दें कि वार्ड के पास जीआईसी और आसपास रहने वाले 25 परिवारों को हर तीसरे दिन पानी मिलता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि तीसरे दिन मिलने वाला पानी भी 12 बजे वितरित किया जाता है और पांच मिनट बाद बंद हो जाता है। ग्रामीणों ने मुख्य लाइन के जीर्णशीर्ण पाइपों को शीघ्र बदलने सहित तमाम मांगों को लेकर विभाग को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन भेजने वालों में भगीरथी देवी, प्रकाश अधिकारी, प्रताप सिंह मेरा, किशोरी राम, श्याम सिंह, जीवंती देवी, उमेश सिंह, भोला मैनाली, शामिल हैं। इधर, तल्ली मिरई में भी पेयजल संकट चल रहा है। ग्रामीण चार किमी दूर से पानी ला रहे हैं। इधर, बिजेपुर, असगोली आदि कई गांवों में भी पानी की जबर्दस्त समस्या चल रही है। ब्यूरो 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed