{"_id":"5911efe94f1c1bb737851a7a","slug":"artists-of-almora-made-color","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा के कलाकारों ने रंग जमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा के कलाकारों ने रंग जमाया
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
Updated Tue, 09 May 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
मेले में कार्यक्रम पेश करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासी में सोमनाथ मेले के तीसरे दिन हिमालयन जन सेवा समिति अल्मोड़ा के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से रंग जमाया। कार्यक्रम की शुरूआत वंदना से हुई। झौड़ा-चांचरी लाली ओ हसिया लाली त्वीलै धारौ बौला तथा पारै भीडै़की बसंती छौरी रूमाझूमा पर खूब तालियां बजी।
विज्ञापन
कलाकारों ने इसी क्रम में सुगल नृत्य हीरा समधिनी व गु्रप डांस सहित कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी लोक गीतों की धूम रही। गायक अक्षय कुमार, संगीता टम्टा, चंदन कुमार व राजेंद्र कुमार ने कई गीत सुनाए। इससे पूर्व ग्राम प्रधान बसंती देवी व जगदीश पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।संचालन कुंवर राज, टीडी शर्मा व नीमा चंद्रा ने किया। वहीं मेला समिति के अध्यक्ष हीराबल्लभ मासीवाल, चंद्रप्रकाश फुलोरिया, प्रकाश उपाध्याय, भूपेंद्र राणा, राजकुमार मासीवाल व विनोद मासीवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन