{"_id":"5df522858ebc3e879f4a86e2","slug":"art-teacher-drawing-on-the-wall-of-diet-of-bageshwar-ranikhet-news-hld365566015","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फवारी के बीच पर्यटन नगरी में 24 घंटे रहा ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फवारी के बीच पर्यटन नगरी में 24 घंटे रहा ब्लैक आउट
विज्ञापन
रानीखेत में तारों के ऊपर इस तरह से गिरी हैं टहनियां। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बर्फबारी की बीच बिजली की समस्या ने लोगों को परेशान किया। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। लोगों का कहना है कि पिछले कई महीनों से विभाग लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा है लेकिन पहली बर्फबारी ने ही अव्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।
शुक्रवार सुबह से बाधित विद्युत आपूर्ति शनिवार दोपहर सुचारु हो सकी। पर्यटन नगरी का आधे ज्यादा हिस्से में शुक्रवार रात ब्लैक आउट रहा। इस कारण नागरिकों को भारी दिक्कतें हुई। नगर में शनिवार दोपहर व्यवस्था बहाल हुई। गनियाद्योली, चिलियानौला आदि क्षेत्रों में भी शनिवार की देर शाम व्यवस्था बहाल हो सकी। जगह-जगह विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने के कारण कई स्थानों पर फाल्ट आ गया। कड़ाके की ठंड के बीच लोग शनिवार पूरी रात बिजली का इंतजार करते रहे। नगर के अलावा चौबटिया, मजखाली, चिलियानौला सहित रानीखेत क्षेत्र में पूरी रात ब्लैक आउट रहा।
कोट
-चिलियानौला, मजखाली, चौबटिया सहित कई स्थानों पर बर्फवारी कारण फाल्ट आ गया था, जिसे दुरुस्त करने का कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर आपूर्ति बहाल हो चुकी है। बाकी स्थानों पर भी आपूर्ति शीघ्र बहाल हो, इसके लिए प्रयास चल रहेे हैं।-सौरभ जोशी, एसडीओ, विद्युत विभाग रानीखेत।