{"_id":"574897054f1c1be849690822","slug":"army-school-of-the-lamp-head-boy-head-girl-aditi-remains","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी स्कूल में दीपक हेड ब्वाय, अदिति हेड गर्ल बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी स्कूल में दीपक हेड ब्वाय, अदिति हेड गर्ल बनी
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 28 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
army school ghorakhal bhowali factory of patriotism
अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में विद्यार्थी परिषद समिति का गठन किया गया। दीपक जोशी हेड ब्वाय और अदिती वर्मा हेड गर्ल चुनी गई। चयनित छात्र समिति के सदस्यों को हेड ब्वाय दीपक जोशी ने शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य सुशील जोशी ने बच्चों से मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया। संचालन शिक्षिका भानुशिखा ने किया।
विज्ञापन
योगेश भाकुनी बालक वर्ग स्पोर्ट्स कैप्टन, बालिका वर्ग में बबीता पाना, अनुशासन प्रमुख बालक वर्ग सोमिल स्वप्निल, बालिका वर्ग में रेनू, सांस्कृतिक प्रमुख बालकों में मूयरेश शाह, बालिका वर्ग में नेहा उपाध्याय, आजाद सदन प्रमुख बालको में विवेक कुमार, बालिका वर्ग में ज्योति जोशी, गांधी सदन प्रमुख बालक वर्ग सूरज सिंह, बालिका वर्ग में पूजा भंडारी, रमन सदन प्रमुख बालकों में वत्सल तिवारी, बालिका वर्ग में नुपुर दुर्गापाल, टैगोर सदन प्रमुख बालक वर्ग में हिमांशु बिष्ट, बालिका वर्ग में अर्पिता महाजन, हिंदी सह संपादक बालक वर्ग में सागर रावल, बालिका में नैना ग्वासीकोटी, अंग्रेजी सह संपादक बालक वर्ग में अनमोल दुर्गापाल, बालिका में रिद्धि भगत चुने गए।
विज्ञापन
