फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Army ex-servicemen rally finale

सेना की पूर्व सैनिक रैली का समापन

Thu, 26 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Thu, 26 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Army ex-servicemen rally finale

नौ कुमाऊं रेजीमेंट की ओर से अल्मोड़ा के सेना मैदान में आयोजित दो दिवसीय भूतपूर्व सैनिक रैली का समापन हो गया। सैनिकों और वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। रैली के माध्यम से सम्मान देने और समस्याओं के निस्तारण पर पूर्व सैनिकों ने सेना के अधिकारियों का आभार जताया।

विज्ञापन


दो दिनों तक चली रैली में पूर्व सैनिकों के अभिलेखों में हुई त्रुटियों को सुधारा गया। बैंक, पेंशन, सीएसडी समेत अन्य समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। समापन अवसर पर पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं के अलावा विभिन्न गतिविधियों में अव्वल प्रदर्शन के लिए सेवारत जवानों को पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन


 सैनिकों ने खुकुरी नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। पूर्व सैनिक घनानंद जोशी, पीजी गोस्वामी, सीएस पवार आदि ने सेना द्वारा पूर्व सैनिक रैली आयोजित करने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जहां पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का मनोबल बढ़ता है, वहीं समस्याओं के निस्तारण में भी सुविधा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed