फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aresting in Almora

आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मृतक की पत्नी गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Aresting in Almora
अल्मोड़ा। आत्महत्या कर चुके युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। महिला के खिलाफ पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुछ माह पूर्व जैंती निवासी मदन राम के पुत्र गोधन राम ने आत्महत्या कर ली थी। गोधन के पिता मदन राम ने पुत्र की आत्महत्या के लिए बहू नीमा देवी को जिम्मेदार माना। मदन ने नीमा के खिलाफ 20 मार्च को लमगड़ा थाने में तहरीर दी। बताया कि नीमा अपने पति गोधन के साथ झगड़ा करती थी। आरोप लगाया मानसिक उत्पीड़न कर नीमा ने ही गोधन को आत्महत्या के लिए उकसाया था। पिता की तहरीर पर महिला के खिलाफ धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जैंती पुलिस चौकी प्रभारी एसआई गौरव जोशी ने मामले की विवेचना की। थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि जांच में आत्महत्या में उकसाने के सबूत मिले हैं। इसके आधार पर नीमा को गिरफ्तार किया गया। कोरोना जांच, मेडिकल करवाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed