{"_id":"63b5c09efb56be19bd2e64aa","slug":"arested-for-murder-in-syalde-almora-news-hld4875761117","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भिकियासैंण में व्यापारी को मौत के घाट उताने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भिकियासैंण में व्यापारी को मौत के घाट उताने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आया भिकियासैंण में व्यापारी को मौत के घाट उतारने वाला मुख्य आरोपी।संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। स्याल्दे में व्यापारी की हत्या के मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने नब्बे हजार रुपये लूटने के लिए कुल्हाड़ी से वार करके व्यापारी की हत्या की थी।
थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद यूपी निवासी अजीबुर्रहमान (40) कई साल से क्षेत्र में पशुओं का व्यापार करता था। वह छह दिसंबर को लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने धारा 356 में केस दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू की। तीन दिन बाद नौ दिसंबर को मल्ला भाकुड़ा के जड़पानी में उसका शव गधेरे में स्थित एक गुफा से मिला।
इस मामले की जांच अल्मोड़ा पुलिस को 10 दिसंबर को हस्तांतरित हुई। इसलिए पुलिस ने व्यापारी की हत्या के आरोप में एक आरोपी सुनील बिष्ट को 11 दिसंबर को गिरफ्तार किया लेकिन ग्राम तल्ला चनोली निवासी दूसरा मुख्य आरोपी वीरेंद्र कुमार (26) फरार था। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी।
विज्ञापन
15 हजार का इनाम घोषित था
एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बड़ी बेरहमी से हत्या की थी। वह लगातार ठिकाने बदल रहा था इसलिए उसकी गिरफ्तारी पर पंद्रह हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। दोनों आरोपियों ने शव को रस्सियों से बांधकर गुफा में छुपा दिया और उसकी जेब से नब्बे हजार रुपये ले गए। यह रकम दोनों ने आपस में बांट ली थी। इसके लिए वह पहले ही कुल्हाड़ी और रस्सियां साथ ले गए थे।
कर्ज से मुक्ति के लिए की थी हत्या
अल्मोड़ा। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी वीरेंद्र कुमार क्षेत्र में पेंटर का काम करता था। काम न मिलने से वह स्थानीय लोगों से उधार लेता रहा जिससे उस पर कर्ज चढ़ गया। इससे वह परेशान था। वह कर्ज उतारने का उपाय खोजने लगा। इसी बीच उसे पशु व्यापारी के पास बड़ी रकम होने का लालच आया। उसने भैंस दिलाने के नाम पर कमीशन की बात कर व्यापारी को अपनी बातों में फंसाया और इसमें अपने साथी सुनील को भी शामिल कर लिया। भैंस लेने के बहाने वह दोनों व्यापारी के साथ नजदीकी गांव तिमलखान की ओर गए। गधेरे के पास उन्होंने पीछे से आकर व्यापारी के सिर और शरीर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई।