फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Areas benefited from Kankarkothi tank will not get drinking water today

Almora News: कंकरकोठी टैंक से लाभान्वित क्षेत्रों को आज नहीं मिलेगा पेयजल

Fri, 23 Jan 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 23 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Areas benefited from Kankarkothi tank will not get drinking water today
अल्मोड़ा। नगर के कैंट स्थित कंकरकोठी टैंक से लाभान्वित होने वाले इलाकों में शुक्रवार को पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन

जल संस्थान के सहायक अभियंता वीरेंद्र सिंह मेहता ने बताया कि एडम्स टैंक से कंकरकोठी टैंक को छह इंच मोटी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति होती है। यह लाइन कुवांड़खोला के पास फट गई है। पानी लीकेज हो रहा है। कुवांड़खोला में पानी की पाइप लाइन की 23 जनवरी को मरम्मत की जाएगी। लाइन की मरम्मत करने से पहले पाइप लाइन को खाली किया जाएगा। इसके बाद पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। इस कारण एडम्स टैंक से कंकरकोठी टैंक को पानी की सप्लाई नहीं हो सकेगी।
कंकरकोठी टैंक से लाभान्वित होने वाले इलाकों को पेयजल आपूर्ति नहीं होगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed