{"_id":"3c284cbc22a024234ae159fb0f0a083c","slug":"architecture-autonomous-cooperatives-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिल्पकला स्वायत्त सहकारिता का शुभारंभ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिल्पकला स्वायत्त सहकारिता का शुभारंभ
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
Updated Sat, 28 Nov 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने नंदादेवी सेंटर फॉर एक्सिलेंस परिसर में ऐपण शिल्पकला स्वायत्त सहकारिता द्वारा निर्मित चेली ऐपण का भी शुभारंभ किया। ऐपण कला को बढ़ावा देने को राज्य में पहली बार इस तरह की संस्था पंजीकृत की गई है। अल्मोड़ा ऐपण शिल्पकला स्वायत्त सहकारिता चेलि ब्रांड से ऐपण कला उत्पादों का विपणन करेगी। सहकारिता समिति में अब तक 30 महिलाएं जुड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि ऐपण कला को बढ़ावा देने को सरकार हर संभव सहयोग करेगी। उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता रानी ने सीएम को समिति के क्रिया कलापों की जानकारी दी। इससे पहले सीएम ने सेंटर में बांस, निगाल, रामबांस, बिच्छू, भांग के रेशे और ऊन से बने उत्पादों के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने महिला बुनकरों की प्रतिभा की प्रशंसा की और उनसे उत्तराखंड के हस्तशिल्प को विश्व स्तर पर पर पहचान दिलाने को कहा।
विज्ञापन
डीनापानी में स्थापित सेंटर में विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधों के रेशों से उत्पाद तैयार कर उद्यमिता को बढ़ावा देना है। सेंटर में उत्पाद तैयार करने को मंगोलिया, चीन आदि देशों से भी रेशा मंगाया गया है। यहां स्थानीय महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए इन रेशों का इस्तेमाल होगा। समिति के माध्यम से ग्रामीणों से भी भांग, भीमल, रामबांस आदि के रेशे खरीदे जाएंगे। इससे जहां आय बढ़ेगी वहीं रोजगार के मौके भी मिलेंगे।
विज्ञापन
सीएम डीनापानी में निर्धारित कार्यक्रम से करीब एक घंटा देरी से पहुंचे। उद्घाटन और स्टॉलों के निरीक्षण में भी करीब एक घंटा लग गया। छह बजे वह सेंटर से लगे सभा स्थल पर पहुंचे, तब तक काफी लोग लौट गए थे। ऊंचाई में स्थित डीनापानी में नगर की अपेक्षा ठंड भी अधिक है। कड़ाके की ठंड के बावजूद अधिकांश लोग देर तक जमे रहे।