फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Aravli Sadan Wins

अरावली सदन ने जीती जीडी बिड़ला स्कूल के वार्षिक खेलों की चैंपियन ट्राफी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Aravli Sadan Wins
रानीखेत के जीडी बिड़ला स्कूल में हुई बाधा दौड़। संवाद - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल में 33 वें वार्षिक खेल समारोह का समापन रविवार को हुआ। अरावली सदन ने चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। विंध्य सदन को टग ऑफ वार ट्रॉफी तथा ताइक्वांडो ट्राफी से संतोष करना पड़ा। मार्च पास्ट की ट्रॉफी, चैस ट्रॉफी मास पीटी ट्राफी, सर्वश्रेष्ठ एथलीट ट्राफी और क्रिकेट ट्राफी अरावली सदन के नाम रही।
विज्ञापन

दो दिनी आयोजन में वर्ग अ के लिए 800, 400, दौड़, हाई जंप, रिले रेस वर्ग ब के लिए 400मीटर दौड़ , लांग जंप, रिले रेस व वर्ग स के लिए स्टैंडिग ब्रांड जंप, रिले रेस और रस्साकशी मुकाबले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विजेताओं को स्कूल के वरिष्ठ प्रधानाचार्य मो. आसिम अली और सुबुही अली ने मेडल अैर प्रमाणपत्र वितरित किए। सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब ओम बोहरा वर्ग स ने जीता। रुद्र रौतेला ने वर्ग ब में यह खिताब जीता और वर्ग अ में यह खिताब कार्तिकेय नेगी ने जीता। तीनों वर्गों में अरावली सदन ने ही सर्वश्रेष्ठ एथलीट के खिताब जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरावली सदन को यह ट्रॉफी लगातार तीसरी बार मिली है। 256 अंकों से अरावली सदन वर्ष 2022-23 में सबसे आगे रही। 222 अंकों से विंध्य ने द्वितीय और नीलगिरि तथ हिमालय सदन ने 216 अंकों से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed