फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Apycalture in Almora

मधुमक्खी पालन कर किसान आजीविका संवर्धन करें: सीडीओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Apycalture in Almora
अल्मोड़ा। जीबी पंत पर्यावरण संस्थान की ओर से कुज्याड़ी गांव में आजीविका संवर्धन के लिए आयोजित नौ दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण दिया गया। इस शिविर का समापन सीडीओ मनुज गोयल ने किया। उन्होंने प्रतिभागी किसानों से कहा कि वह मधुमक्खी पालन कर आजीविका बढ़ाएं।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि ग्राम समूहों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मौन बॉक्स भी बांटे। मुख्य प्रशिक्षक स्पर्धा संस्था के दीप चंद्र बिष्ट ने किसानों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि किसान मधुमक्खी पालन कर आजीविका बढ़ाएं और पर्यावरण संरक्षण में भी सहयोग करें। प्रशिक्षण में कुज्याड़ी, खड़कूना, ज्योली, दिलकोट, कनेली, बिसरा के 25 किसानों ने भाग लिया। 14 किसानों का पॉलीहाउस प्रशिक्षण और 36 का अल्पना प्रशिक्षण के लिए चयन भी किया गया। नौ परिवारों को 250 मुर्गी के चूजे बांटे गए। जीबी पंत संस्थान के वैज्ञानिक डॉ. जीसीएस नेगी ने बताया कि आदर्श ग्राम परियोजना के तहत ज्योली सिलिंग क्लस्टर के छह ग्राम समूहों को इस परियोजना में शामिल किया गया है। परियोजना का उद्देश्य ग्रामीणों की आजीविका में बढ़ोतरी करना है। इस अवसर पर डॉ. सतीश आर्या, डॉ. सुबोध ऐरी, डॉ. शैलजा पुनेठा, डॉ. हर्षित पंत जुगरान, डॉ. दीपा बिष्ट, डॉ. एस बिष्ट, महिला हाट के राजू कांडपाल, कुज्याड़ी की प्रधान ममता जोेशी, ज्योली के प्रधान देव सिंह भोजक, बीडीसी सदस्य परितोष जोशी, मनोज उपाध्याय, आशुतोष कनवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed