{"_id":"598defa24f1c1ba63b8b4793","slug":"aps-won-interactive-volleyball","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएस ने जीती अंतरविद्यालयी वालीबॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएस ने जीती अंतरविद्यालयी वालीबॉल
रानीखेत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
वाॉलीबाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्व. केडी बेलवाल स्मृति ट्रस्ट के सौजन्य में आयोजित अंतरविद्यालयी वालीबॉल प्रतियोगिता का खिताब एक बार फिर आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम के नाम रहा। एपीएस ने नेशनल इंटर कॉलेज की टीम को हराया।
मिशन इंटर कालेज में आयोजित फाइनल में के पहले सेट में एपीएस ने 25-19 तथा दूसरे सेट में 25-22 अंकों की बढ़त लेकर एपीएस ने खिताब अपने नाम कर लिया। निर्णायक की भूमिका डा. शिवराज सिंह बिष्ट आदि ने निभाई। पुरस्कार वितरित करते हुए मुख्य अतिथि जगदीश चंद्र पांडे ने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान ऐपण सहित तमाम प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीश चंद्र बेलवाल ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। संचालन शिक्षक संजय दास ने किया। इस दौरान पीटीए अध्यक्ष भगवंत नेगी, ट्रस्टी कैलाश पांडे, अतुल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष दीपक पंत, अगस्त शाह, वयोवृद्ध फुटबाल कोच मो. इदरीश बाबा आदि थे। प्रधानाचार्य सुनील मसीह ने सभी अतिथियों का आभार जताया।