{"_id":"5fe09fb38ebc3e3fb15dac02","slug":"aps-almora-gets-chief-of-army-staff-trophy-almora-news-hld4081471130","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एपीएस अल्मोड़ा को मिली चीफ ऑॅफ आर्मी स्टॉफ ट्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट प्रदर्शन पर एपीएस अल्मोड़ा को मिली चीफ ऑॅफ आर्मी स्टॉफ ट्राफी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोडा ने शैक्षिण सत्र 2019-2020 में कक्षा10वीं में देश के सभी आर्मी स्कूलों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चीफ ऑॅफ आर्मी स्टॉफ ट्राफी से सम्मानित किया गया है।
शैक्षिक सत्र 2019-2020 में दसवीं कक्षा में आर्मी स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के दसवीं के सभी 230 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। स्कूल ने पूर्व में कमांड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया था और स्कूल को चेयरमैन बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन एडब्लूईएस सेंट्रल कमांड रोलिंग ट्रॉफी से भी सम्मानित किया जा चुका है। वहीं स्कूल को देश के कुल 142 आर्मी स्कूलों में दसवीं के परीक्षाफल में पूरे देश में दूसरा स्थान मिला और चीफ आर्मी स्टाफ ट्राफी मिली है।
केआरसी रानीखेत के स्टेशन कमांडर के प्रतिनिधि ने प्रधानाचार्य सुशील जोेशी को यह ट्राफी प्रदान की। इससे पूर्व भी सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने भी आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोडा को कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2020 में ए़-प्लस ग्रेड से सम्मानित किया है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन कमेटी, प्रधानाचार्य सुशील जोशी, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी जाहिर की और सफलता को अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायी बताया है।