फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Appose by Congress

कांग्रेसियों ने घंटी और शंख बजा बेरोजगारी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:25 PM IST
विज्ञापन
Appose by Congress
अल्मोड़ा में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/बागेश्वर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रदेशव्यापी आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम अल्मोड़ा प्रधान डाकघर के पास घंटी और शंख बजाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध, प्रदर्शन किया। बढ़ती बेरोजगारी से नाराज कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ रोष व्यक्त कर भाषण नहीं रोजगार दो के नारे लगाए।
विज्ञापन

डाकघर के पास एकत्र होकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ नौकरियों की घोषणाएं कर रही है, जबकि बेरोजगारी बढ़ रही है। वह पोस्टर भी लाए थे। इनमें लिखा था हम हैं पढ़े-लिखे बेरोजगार, भाषण नहीं रोजगार दो। उधर पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने भी अपने आवास पर घंटी और शंख बजाकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बिट्टू कर्नाटक, लोकेश तिवारी, विपुल कार्की, अक्षम कुमार, अमित बिष्ट, शुभम जोशी, नितिन रावत, संदीप तड़ागी, ललित सतवाल, प्रदीप बिष्ट, नवल सिंह बिष्ट, मोहन सिंह देवली, भरत सतवाल, निर्मल रावत, धीरज आदि रहे।
विज्ञापन

वहीं बागेश्वर में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता रावल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज कोरंगा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार रात अपने घरों में शंख, घंटी, थालियां बजाकर विरोध जताया। कहा कि भाजपा सरकार कुंभकर्णी नींद सो रही है। उसे राज्य के बेरोजगारों की परेशानी का आभास तक नहीं हो रहा है। कहा कि कोरोना महामारी के कारण हजारों लोग बेरोजगार हैं। इसके बावजूद डबल इंजन सरकार रोजगार नहीं बढ़ा रही है। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी ने कहा कि सरकार को हर मोर्चे पर घेरा जाएगा। रंजीत दास, बालकृष्ण, विनोद पाठक, भगवत रावल, भीम कुमार, गोविंद कठायत आदि ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed