फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Appointment of six more senior resident doctors for Almora Medical College

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए छह और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Appointment of six more senior resident doctors for Almora Medical College
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। नए सत्र से अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में कक्षाओं के संचालन के लिए सरकार एक्टिव मोड पर है। शासन स्तर से मेडिकल कॉलेज में छह और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों की नियुक्ति कर दी गई है। इससे पहले भी शासन से इस कॉलेज को 25 नए डॉक्टर मिले थे। अब नए छह बांडधारी डॉक्टरों की नियुक्ति होने से कॉलेज में फैकल्टी बढ़ने और कॉलेज को मान्यता मिलने की भी उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में इस बार कक्षाओं के संचालन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। नेशनल मेडिकल कॉउंसिल (एनएमसी) का निरीक्षण भी जल्द होना है। निरीक्षण के बाद मानक पूरे होने पर मेडिकल कॉलेज को मान्यता मिल सकेगी। इसके लिए सरकार भी एक्टिव मोड पर है। शासन से शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के लिए छह डॉक्टर और नियुक्त कर दिए हैं। कॉलेज के अनुसार इसके तहत जनरल मेडिसिन और जनरल सर्जरी विभाग के तीन-तीन सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों (बांडधारी) को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों भी कॉलेज के लिए 25 डॉक्टर नियुक्त किए गए थे, जिनमें से 14 डॉक्टरों ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही कॉलेज में कुल फैकल्टी भी 36 पहुंच गई है। हालांकि अब भी 11 डॉक्टर कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार जल्द ही सभी डॉक्टर यहां पहुंचेंगे। इसके बाद फैकल्टी बढ़ने की उम्मीद है। इधर छह नए डॉक्टरों की नियुक्ति के बाद भी फैकल्टी बढ़ेगी। प्राचार्य डॉ. सीपी भैंसोड़ा ने बताया कि शासन से छह डॉक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन डॉक्टरों की हुई नियुक्ति
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए जनरल मेडिसिन में डॉ. तरुण शर्मा, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. शिवम मिश्रा की नियुक्ति हुई है। जबकि जनरल सर्जरी में डॉ. बेनोट सुटगां, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. चंद्रेश गंगवार को नियुक्ति किया गया है। सभी डॉक्टर बांडधारी हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed