Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Apply online for Agniveer recruitment by April 1. Youth of 22 years will be able to participate

Uttarakhand: अग्निवीर भर्ती के लिए एक अप्रैल तक करें ऑनलाइन आवेदन,  22 वर्ष के युवा कर सकेंगे प्रतिभाग

Sat, 14 Feb 2026 01:20 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:20 PM IST
सार

अल्मोड़ा जिले में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। सेना ने 2026 की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Apply online for Agniveer recruitment by April 1. Youth of 22 years will be able to participate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत में भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। सेना ने वर्ष 2026 की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ हो गया है जो एक अप्रैल तक चलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस वर्ष कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा (सीईई) देशभर के 176 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

आवेदन शुल्क 250 रुपये ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य होगा। प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही आगे की भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के अंतर्गत उत्तराखंड के अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिलों के युवा इस भर्ती में भाग ले सकेंगे। खास बात यह है कि इस बार उम्मीदवारों को एक साथ दो पदों के लिए आवेदन करने की सुविधा दी गई है जिससे प्रतिस्पर्धा और अधिक बढ़ने की संभावना है। आयु सीमा में भी महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहले जहां अधिकतम आयु 21 वर्ष थी, उसे बढ़ाकर 22 वर्ष कर दिया गया है। अब 17 साल 6 महीना से 22 वर्ष के युवा आवेदन कर सकेंगे। सेना ने युवाओं से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील की है।

विज्ञापन

पदानुसार शैक्षिक योग्यता

जनरल ड्यूटी – 10 पास

ट्रेड्समैन – 8 व 10 पास

टेक्निकल/क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल – 12 (विज्ञान वर्ग) पास

महिला सैन्य पुलिस/नर्सिंग सहायक – 10 पास

खेल, एनसीसी और आईटीआई प्रमाणपत्र धारकों को बोनस अंक का लाभ मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर के खिलाड़ियों को अलग-अलग अंक दिए जाएंगे। एनसीसी के सी प्रमाणपत्र धारकों को अधिकतम 20 अंक तक की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed