{"_id":"61b4f57fe9592d1cda557cf7","slug":"anubhav-becomes-leiutenant-ranikhet-news-hld4473392160","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत जरूरी बाजार के अनुभव पांडेय बने सेना में अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत जरूरी बाजार के अनुभव पांडेय बने सेना में अफसर
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट अनुभव और माता और पिता।
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर के जरूरी बाजार निवासी अनुभव पांडेय भारतीय सेना में अफसर बन गए हैं।
शनिवार को आईएमए देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड में उन्होंने अंतिम पग भरे और वे लेफ्टिनेंट बन गए। ले. अनुभव को 4/1 गोरखा रेजीमेंट में तैनाती मिली है।
अनुभव पांडेय मूल रूप से ताड़ीखेत ब्लॉक के शिशुवा गांव निवासी हैं। उनका परिवार जरूरी बाजार में रहता है। उनके पिता-दिनेश चंद्र ताड़ीखेत ब्लॉक कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी हैं। माता गीता राप्रावि गाड़ी में सहायक अध्यापिका हैं। अनुभव की प्रारंभिक शिक्षा गोविंद मेमोरियल स्प्रिंगफील्ड पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद आर्मी पब्लिक स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की। 2017 में उनका चयन एनडीए के लिए हुआ था। इधर, स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल की प्रबंधक रमा माहरा, एपीएस के प्रधानाचार्य कमलेश जोशी, हेमंत मेहरा, त्रिभुवन वर्मा, भुवन पपनै, गिरीश चंद्र आदि ने ले. अनुभव को बधाई दी है।
चौखुटिया के भरत रावत बने लेफ्टिनेंट
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत टटलगांव निवासी भरत रावत का चयन थल सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। उन्होंने देहरादून में शनिवार को भारतीय सैन्य अकादमी में हुई पासिंग आउट परेड में अंतिम पग भरा। भरत के पिता त्रिलोक सिंह रावत असम राइफल्स में हैं जबकि माता देवकी देवी गृहिणी हैं। भरत की प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल में व हाईस्कूल की पढ़ाई जीआईसी योगसैंण व इंटर की पढ़ाई जीआईसी चौखुटिया में हुई। भरत के जीजा राजेंद्र खत्री ने बताया कि भरत की पहली नियुक्ति 12 कुमाऊं में हुई थी उसने चार साल में कमीशन लिया। इधर, भरत की उपलब्धि पर समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है।