{"_id":"5f2d954f8ebc3eaad4474d46","slug":"anti-drug-team-in-almora-almora-news-hld392599020","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा बढ़ेगा नशा मुक्ति की ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा बढ़ेगा नशा मुक्ति की ओर
विज्ञापन
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में मौजूद जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया तथा अन्य।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। ग्रामसभा हरसिला के युवाओं ने गांव में नशे का अवैध धंधा करने वालों को एक हफ्ते का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस अवधि में भी नशे का धंधा करने वाले नहीं सुधरते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
हरसिला के युवाओं ने गांव में अवैध नशे के धंधे को बंद कराने का बीड़ा उठा लिया है। गांव में हुई बैठक में युवाओं ने कहा कि गांव में किसी भी कीमत पर शराब, चरस का धंधा नहीं होने देंगे। युवाओं ने कहा कि नशे का सबसे अधिक दुष्प्रभाव युवाओं पर पड़ रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि अवैध नशे के कारोबारी पहले युवाओं को नशे की लत लगाते हैं और बाद में उन्हें इसका आदी बना देते हैं। एक बार लत लग जाने पर नशा छोड़ना मुश्किल हो जाता है। इससे नशे का कारोबार करने वालों को तो फायदा होता है लेकिन कई युवाओं की जिंदगी बर्बाद हो जाती है। नशे का धंधा करने वाले लोगों की सक्रियता ही लोगों को नशेड़ी बना रही है। यदि इन पर लगाम लग जाए तो बहुत हद तक युवा नशे की गिरफ्त में आने से बच सकते हैं। युवाओं ने कहा कि अब वह स्वयं नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करेंगे और पुलिस, प्रशासन की मदद से गांव में अवैध तरीके से नशे का धंधा कर रहे लोगों को जेल की सलाखों तक पहुंचाएंगे। बैठक में गोपाल सिंह, गिरीश सिंह, गौरव सिंह, कमल, अशोक गढ़िया, विक्रम सिंह, दीपक, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।
अल्मोड़ा बढ़ेगा नशा मुक्ति की ओर
अल्मोड़ा। डीएम नितिन सिंह भदौरिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान की जिला स्तरीय समिति बैठक में जिले को नशा मुक्त बनाए जाने पर चर्चा की गई। समिति सदस्यों ने जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए कई सुझाव रखे। डीएम ने सभी से एकजुट होकर नशे को रोकने के लिए जिम्मेदारी के साथ आगे आने का आह्वान किया।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि वर्तमान में नशे की गिरफ्त में आकर युवा अपना भविष्य अंधकारमय बना रहे हैं। समिति के सदस्यों को जिम्मेदारी के साथ जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पूरा सहयोग देना होगा। इस दौरान सभी विद्यालयों में जागरूकता टीम के माध्यम से कक्षाओं को सकारात्मक व्याख्यान और युवाओं को व्यसन मुक्त करने के लिए विभिन्न कार्य किए जाएंगे। अभियान में शामिल गैर सरकारी संस्था, शांतिकुंज, आर्ट ऑफ लिविंग के माध्यम से सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नशा मुक्त भारत की महत्ता का रैली आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर पीएलवी वॉलंटियर के माध्यम से नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। बैठक में नशा मुक्त अभियान समन्वयक डॉ. अजीत तिवारी ने बताया कि हवालबाग स्थित नशामुक्ति केंद्र में नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को नशे से दूर किया जा सकता है। केंद्र में अभी तक 22 लोगों को नशे की आदत से छुटकारा दिलाया जा चुका है।
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में आर्ट ऑफ लिविंग के कमल कपूर, गायत्री परिवार से मीनाक्षी पांडे, सेवानिवृत्त लोक सेवक सुनीता मल्होत्रा, मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चंद, पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव नयन तिवारी, निर्भया प्रकोष्ठ की अभिलाषा तिवारी, पीएलवी कविता जोशी आदि मौजूद रहे।
अवैध रूप से ग्राहकों को शराब पिलाने पर पांच दुकानदारों पर कार्रवाई
अल्मोड़ा/ सोमेश्वर। होटल और ढाबों में शराब बेचने वालों के विरुद्ध पुलिस की ओर से इन दिनों सघन अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को सोमेश्वर और चौखुटिया में पुलिस ने होटल-ढाबों में अवैध रूप से शराब पिलाने पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
चौखुटिया थाने के मासी चौकी प्रभारी सुनील सिंह धनिक ने ग्राम जेठुआ में पुष्कर लाल शाह निवासी डांग को दुकान में बिना लाइसेंस के ग्राहकों को शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया। खीड़ा चौकी प्रभारी भूपेंद्र सिंह मेहता ने ग्राम कोरनी निवासी देव सिंह को ग्राम नवाड़ स्थित अपनी दुकान में अवैध तरीके से ग्राहकों को शराब पिलाते पकड़ा। दोनों के खिलाफ पुलिस ने धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर सोमेश्वर में थानाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में कांस्टेबल संदीप सिंह, मनीष गोस्वामी ने चेकिंग के दौरान ग्राम शेल निवासी भूपाल सिंह भाकुनी को परचून की दुकान, शैल निवासी ही गणेश राम और फल्टा निवासी पूरन सिंह नयाल को दुकानों में अवैध रूप से ग्राहकों को शराब पिलाते पकड़ लिया। तीनों लोगों को पुलिस ने रंगे हाथ शराब के साथ पकड़ा। इस दौरान तीनों के खिलाफ 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बरामद की अवैध अंग्रेजी शराब, वाहन सीज
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बिंता रोड पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक अल्टो कार से 96 पौवे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किए। शराब की तस्करी कर रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। वाहन भी सीज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने झुपुलचौरा में सलौज इंटर कॉलेज के पास अल्टो कार (यूके04टीए9924) को रोका। शक होने पर पुलिस ने वाहन को चेक किया। पुलिस ने कार में झुपुलचौरा निवासी चालक प्रदीप सिंह के पास से पुलिस को दो पेटियों में 96 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। आरोपी प्रदीप सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। वाहन को भी सीज कर दिया गया।