फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Answer sheet Checking will commence on 27 March

Almora News: जिले में जांची जाएंगी 1.10 लाख उत्तर पुस्तिकाएं

Sun, 24 Mar 2024 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sun, 24 Mar 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
Answer sheet Checking will commence on 27 March
03 मूल्यांकन केंद्रों में उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल, इंटर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 से
विज्ञापन



अल्मोड़ा। शिक्षा विभाग उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी में जुट गया है। होली पर्व के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। तीनों केंद्रों में करीब 310 परीक्षक एक लाख 10 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे। होली के बाद 27 मार्च से हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होगा।
जिले में जीजीआईसी अल्मोड़ा, जीआईसी चौखुटिया, मिशन इंटर कॉलेज रानीखेत तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की करीब 1.10 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। अल्मोड़ा और रानीखेत में हाईस्कूल, इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। जबकि चौखुटिया मूल्यांकन केंद्र में सिर्फ हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। उत्तराखंड बोर्ड कार्यालय से मूल्यांकन के लिए परीक्षकों को ड्यूटी के लिए पत्र आवंटित हो गए हैं। बुधवार से तीनों स्थानों पर बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन


इंसेट

मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार की चेतावनी

अल्मोड़ा। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश मंत्री माधो सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से पदोन्नति की मांग करते आ रहे हैं लेकिन सरकार उनके साथ छलावा कर रही है। वर्ष 2017 से पदोन्नति नहीं हुई है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बतौर सरकार के प्रतिनिधि संगठन को शीघ्र पदोन्नति सूची जारी करने का आश्वासन दिया था जो अब तक पूरा नहीं हुआ। 1350 प्रधानाचार्यों के पदों के सापेक्ष 960 पद रिक्त हैं। जिससे विद्यालय प्रधानाचार्य विहीन है। जिससे विद्यालय की छात्र संख्या पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। उन्होंने एलटी से प्रवक्ता और प्रवक्ता से प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति सूची जारी न होने पर मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट- जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों में हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।- अंबा दत्त बलोदी, सीईओ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed