जीजीआईसी बाड़ेछीना का वार्षिकोत्सव
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि परिश्रम से ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। उन्होंने गर्ल्स कॉमन रूम की टूटी दीवार की मरम्मत के लिए विधायक निधि से ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही नेहा आर्या, दीपा आर्या, नेशनल खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली आकांक्षा गेलाकोटी, राज्यपाल पुरस्कार उत्तीर्ण करने वाली दस गाइडों को पुरस्कार बांटे। विशिष्ट अतिथि वन पंचायत समिति के उपाध्यक्ष धरम सिंह मेहरा थे। प्रधानाचार्य सुशीला बोरा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिए।
उन्होंने छात्राओं से मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया। ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों की सराहना की। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।
संचालन गीता पंत ने किया। इस मौके पर पूरन सिंह सुप्याल, भैंसियाछाना के खंड शिक्षाधिकारी चंद्रशेखर सिंह बनकोटी समेत शिक्षक, कर्मचारी आदि मौजूद थे।