फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ankita, Mayank, Priyanka, Spirit found the first place

अंकिता, मयंक, प्रियंका, भावना ने पाया प्रथम स्थान

Thu, 13 Dec 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Thu, 13 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ankita, Mayank, Priyanka, Spirit found the first place
पेटशाल संकुल में प्रतियोगिता के समापन पर मौजूद बच्चे और शिक्षक शिक्षिकाएं। - फोटो : अमर उजाला
 प्राथमिक विद्यालयों की संकुल कनारीछीना और पेटशाल की हुई गणित विजर्ड और अंग्रेजी स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। दोनों संकुलों की अलग-अलग हुई प्रतियोगिताओं में अंकिता बिष्ट, मयंक सिंह, प्रियंका चम्याल, भावना आर्या प्रथम स्थान पर रही।  अव्वल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया। 
विज्ञापन


संकुल कनारीछीना की प्राथमिक विद्यालय जमराड़ी में हुई गणित विजर्ड प्रतियोगिता में अंकिता बिष्ट (कुनखेत नवीन) ने प्रथम, अंजिला आर्या (हटौला) ने द्वितीय, रेखा आर्या (छाना जमराड़ी) ने तृतीय,  रवि भट्ट (थुन्योली) ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी स्पेलिंग जीनियस में मंयक सिंह (कुनखेत नवीन), माही डसीला (कनारीछीना), विद्या आर्या (हटौली),  अमित सिंह नेगी (बगरेटी) क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर रहे। गणित विजर्ड के निर्णायक कुंदन लाल, ज्ञानेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, अंग्रेजी स्पेलिंग जीनियस के नंदन सिंह नेगी, बिरेश कुमार, महिपाल सिंह थे। 
विज्ञापन


उधर संकुल संसाधन केंद्र पेटशाल में हुई संकुल स्तरीय गणित विजर्ड प्रतियोगिता में दशों की प्रियंका चम्याल, करन सिंह चम्याल, भेटाडांगी की प्रियंका बिष्ट, प्रकाश कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पाया। अंग्रेजी स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में पेटशाल की भावना आर्या, शोभिका आर्या, धन्यान के हर्षित पटेल, ओडलगांव की गंगा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पाया। निर्णायक आशा कुमैया, नीना रौतेला, नेहा  वर्मा, लवंगलता, अर्जुन सिंह, तपन तिवारी, हंसा वर्मा, दीपा कांडपाल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed