{"_id":"699d4a5b173d88b74d0f1ce6","slug":"angry-workers-left-work-and-protested-after-the-director-was-assaulted-in-almora-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: निदेशक से मारपीट पर गुस्साए कार्मियों ने छोड़ा काम, किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: निदेशक से मारपीट पर गुस्साए कार्मियों ने छोड़ा काम, किया प्रदर्शन
Tue, 24 Feb 2026 12:21 PM IST
गायत्री जोशी
संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी
Published by: गायत्री जोशी
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:21 PM IST
सार
कर्मचारी और शिक्षकों ने जिला मुख्यालय में मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में धरना देते कर्मचारी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
प्रारंभिक (बेसिक) शिक्षा निदेशक अजय कुमार नौैडियाल से मारपीट के विरोध में विभागीय कर्मचारी और शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सोमवार से कार्य बहिष्कार पर चले गए हैं। इससे दफ्तरों में काम पूरी तरह ठप रहा। कर्मचारी और शिक्षकों ने जिला मुख्यालय में मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तार करने की मांग की। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि हमला सिर्फ शिक्षा निदेशक पर नहीं हुआ है बल्कि पूरे सरकारी सिस्टम पर किया गया है।
विज्ञापन
हमलावरों को इस करतूत की सख्त सजा मिलनी चाहिए। सरकारी कार्यालयों में अराजकता फैलाने की आजादी किसी को भी नहीं दी जानी चाहिए। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से कार्यालयों में कामकाज प्रभावित रहा। कार्यालयों में वित्त संबंधी, विभिन्न पटलों शिक्षकों, कर्मचारियों की पत्रावली, वेतन, पेंशन भुगतान सहित अन्य कार्य पूरी तरह ठप रहे। कर्मचारियों ने कहा कि अगर आरोपितों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन उग्र कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष पान सिंह मेर, सचिव दुर्गा सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह मेहता, जगदीश सिंह, बलवंत तड़ागी, दिनेश चंद्र आर्या, दयाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, राजेंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन