फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Angry women surrounded the Jal Sansthan office due to lack of water supply

Almora News: पानी की आपूर्ति नहीं होने से गुस्साई महिलाओं ने जल संस्थान कार्यालय का किया घेराव

Sat, 13 May 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 13 May 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Angry women surrounded the Jal Sansthan office due to lack of water supply
द्वाराहाट में पानी के लिए जल संस्थान कार्यालय का घेराव करती महिलाएं। संवाद
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां खीरो नदी से बनी बूंगा-ऊंचाकोट पेयजल योजना से संबद्ध बूंगा और ऊंचाकोट गांव में पिछले कई महीनों से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। गुस्साई महिलाओं ने यहां जल संस्थान कार्यालय पहुंच नारेबाजी के साथ ही अधिकारियों का घेराव किया। दो घंटे तक धरना प्रदर्शन भी किया। महिलाओं ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है। ग्रामीण परेशान हैं और दूर दराज के पारंपरिक जल स्रोतों पर निर्भर हैं। कई बार शिकायत के बावजूद योजना को ठीक नहीं किया जा रहा है। यदि समस्या दूर नहीं हुई तो 15 मई से यहां घटगाड़ में चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाओं ने कहा कि पिछले छह माह से पेयजल किल्लत बनी हुई है और 15 दिनों से पानी की एक बूंद भी नलों नहीं टपक रही। दूर दराज के स्रोतों से बमुश्किल आपूर्ति की जा रही है। आपूर्ति नहीं होने से पूरे गांव के लोग परेशान हैं। ग्रामीणों की ओर से बार बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।मजबूरन उन्हें धरना प्रदर्शन करना पड़ा। महिलाएं ग्राम प्रधान अनीता देवी के नेतृत्व में जल संस्थान कार्यालय पहुंचीं और यहां धरना प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। धरना प्रदर्शन में बीना चौधरी, शांति आर्या, कंचन चौधरी, चंद्रकला देवी, कमला, हेमा, शोभा आर्या, भवानी देवी, गंगा, नंदी, तारा, आशा, खष्टी चौधरी, बेबी साह आदि थे।
विज्ञापन

कोट
योजना काफी पुरानी होने से समस्या बनी हुई है। कर्मचारियों को मरम्मत के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी। ग्रामीणों को टैंकर से पानी देने की व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एसएस रौतेला, कनिष्ट अभियंता जल संस्थान द्वाराहाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed