फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Angry folk artists procession pulled in Almora

नाराज लोक कलाकारों ने अल्मोड़ा में निकाला जुलूस

Sat, 01 Oct 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 01 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Angry folk artists procession pulled in Almora
गैरसेंण हिटो यात्रा निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला

  उदय शंकर राष्ट्रीय गीत और नाट्य अकादमी को रंगकर्म के लिए विधिवत संचालित करने की मांग को लेकर कुमाऊं लोक कलाकार महासंगठन के बैनर तले रंग कर्मियों ने शनिवार को नगर में जुलूस निकाला। बाद में कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन


माल रोड से निकला जुलूस मिलन चौक, चौक बाजार समेत विभिन्न बाजारों से होते हुए रघुनाथ मंदिर तक पहुंच कर संपन्न हुआ। जुलूस में शामिल लोक कलाकारों का कहना है कि अकादमी की स्थापना जिन उद्देश्यों को लेकर की गई थी वह मूल उद्देश्य से भटक गई है। जिससे रंगकर्मियों में निराशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि नृत्य सम्राट उदयशंकर की स्मृति में फलसीमा में 19 अक्तूबर 2002 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अकादमी की आधारशिला रखी। जिसका उद्देश्य देश के शास्त्रीय नृत्यों की विविध विधाओं के साथ सभी प्रांतों की लोकनृत्य संगीत का संरक्षण ही नहीं बल्कि उनके विकास पर शोध करना भी था।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार अकादमी को कुमाऊं विवि को  देने का मन बना रही है। उन्होंने अकादमी को शीघ्र रंगकर्म के लिए संचालित करने की मांग की है। जुलूस में संगठन के अध्यक्ष शेखर जोशी, नवीन  बिष्ट, मनमोहन चौधरी, गोपाल चम्याल, किशन बिष्ट, राजेंद्र तिवारी, शीला पंत, गीतम भट्ट, ममता भट्ट, अंजलि बिष्ट, संदीप सिंह नयाल, विजय उप्रेती, गोकुल बिष्ट, पूरन बिष्ट, चंद्रशेखर आर्या, कमलेश बिष्ट आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed